इन दिनों फिल्मों और वेब सीरीज में बोल्ड सीन्स होने बहुत आम बात हो गई है। बिना इनके जैसे फिल्म की कहानी अधूरी सी लगती है और दर्शकों को भी यही सब देखना पसंद आता है। लेकिन ऐसी कई फिल्में और वेब सीरीज हैं, जिनके ये सीन्स उनके रिलीज से पहले लीक हो जाते हैं। लीक होते ही ये बोल्ड सीन सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल जाते हैं और फिर इनपर काफी बवाल भी होता है। सोशल मीडिया ट्रोलिंग झेलना फिल्मी पर्दे पर इस तरह के सीन करने वाले एक्टर्स के लिए भी काफी मुश्किल होता है और वह सदमे में आ जाते हैं। आज इस रिपोर्ट में हम आपको बताते हैं कि बॉलीवुड की ऐसी कौन-कौन एक्ट्रेस हैं, जिनके बोल्ड सीन रिलीज से पहले ही लीक हो गए थे।
Bold Scenes Leaked: जब इन अभिनेत्रियों के बोल्ड सीन हो गए थे फिल्म रिलीज होने से पहले लीक, जमकर हुई थीं ट्रोल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राधिका आप्टे
बॉलवुड की बोल्ड एक्ट्रेसेस में से एक राधिका आप्टे कई फिल्मों में बोल्डनेस की हदें पार चुकी हैं। वह उन अभिनेत्रियों में से हैं, जो कैमरे के सामने बोल्ड सीन्स बहुत ही आसानी से फिल्मा लेती हैं। कई फिल्मों और वेब सीरीज में बोल्ड किरदार निभाने वालीं राधिका आप्टे के बहुत से बोल्ड सीन्स लीक हो चुके हैं। मशहूर फिल्म स्लमडॉग 'मिलेनियर' में उनके और देव पटेल पर फिल्माया गया इंटीमेट सीन लीक हुआ था। इसके साथ ही अभिनेत्री का फिल्म 'पार्च्ड' से आदिल हुसैन के साथ भी इंटीमेट सीन लीक हुआ था।
Bigg Boss 16: भूत बनने के बाद भी कटरीना की जिंदगी में रहना चाहते हैं सलमान खान, विक्की कौशल की करेंगे जासूसी!
स्वरा भास्कर
अपने आपको बड़ी बेबाकी से सबके सामने रखने के लिए जानी जाने वाली स्वरा भास्कर यूं तो अपनी कही बातों के चलते ही लाइमलाइट में बनी रहती हैं। लेकिन उनका नाम भी ऐसी अभिनेत्रियों में शामिल है, जिनके बोल्ड सीन्स फिल्मों से पहले ही लीक हो गए थे। जी हां, स्वरा के एक नहीं बल्कि कई सीन लीक हुए थे। फिल्म 'अनारकली ऑफ आरा' में स्वरा भास्कर ने बहुत सारे बोल्ड सीन्स दिए थे, जो लीक हो गए थे। आपको बता दें स्वरा के ये सीन फिल्म रिलीज से पहले लीक हुए थे।
अहाना कुमरा
फिल्म 'लिप्सटिक अंडर माय बुर्का' में चार अलग-अलग उम्र की महिलाओं की कहानी को बताया गया है, जो बंदिशों को तोड़कर अपनी मर्जी से जिंदगी जीना चाहती हैं। बेहतरीन कहानी वाली इस फिल्म में बहुत से बोल्ड सीन्स हैं, लेकिन इनमें से अहाना कुमरा का एक इंटीमेट सीन फिल्म के पर्दे तक आने से काफी पहले लीक हो गया था। अहाना के इस वीडियो को देखकर काफी बवाल मचा था।
Kriti Sanon: 'ठुमकेश्वरी' पर ठुमके लगाना कृति को पड़ा भारी, नेटिजन्स के निशाने पर आईं 'भेड़िया' फेम अभिनेत्री
बिदिता बाग
बॉलीवुड के बेहतरीन अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी की फिल्म 'बाबूमोशाय बंदूकबाज' में उनके साथ अभिनेत्री बिदिता बाग नजर आईं थी। दोनों ने फिल्म में जमकर बोल्ड सीन दिए थे। फिल्म से एक्टर और बिदिता बाग के बोल्ड सीन भी लीक हो गए थे। इस फिल्म के सीन लीक होने से खुद नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी हैरान हो गए थे।