सब्सक्राइब करें

माधुरी पर फिदा थे रणबीर कपूर तो ऋतिक रोशन की दीवानी थीं श्रद्धा, जानें किनके लिए धड़कता था इन सितारों का दिल

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Sat, 20 Feb 2021 04:00 PM IST
विज्ञापन
Bollywood celebrities and their first crushes see photos
ऋद्धा, रणबीर, माधुरी, ऋतिक - फोटो : Instagram

बॉलीवुड सितारों के गुड लुक्स और अभिनय की तो दुनिया दीवानी हैं। उनमें से कुछ सितारे ऐसे भी हैं जिनके पीछे लड़के लड़कियां जान छिड़कते हैं। हालांकि जैसे आम जनता इन हस्तियों को अपना क्रश मान लेती है वैसे ही खुद इन सितारों को भी किसी ना किसी पर क्रश जरूर होता है। तो चलिए आपको बताते हैं किन लोगों पर था आपके चहेते सितारों को क्रश।

Trending Videos
Bollywood celebrities and their first crushes see photos
परीणीति चोपड़ा, सैफ अली खान - फोटो : Instagram

परिणीति चोपड़ा

बॉलीवुड की चुलबुली अभिनेत्री का क्रश सैफ अली खान पर रहा है। परी करीना कपूर खान के पति सैफ की दीवानी हैं। वो सैफ को बहुत ज्यादा पसंद करती हैं। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि अगर उन्हें मौका मिला तो वो सैफ को किडनैप कर लेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood celebrities and their first crushes see photos
अभिषेक बच्चन, जीनत अमान - फोटो : Instagram

अभिषेक बच्चन

बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन का क्रश रही हैं अपने जमाने की हॉट और ग्लैमरस अभिनेत्री जीनत अमान। अमिताभ बच्चन ने जीनत अमान के साथ कई फिल्मों में काम किया है और इन्हीं फिल्मों के सेट पर अभिषेक जीनत को देखते थे। एक इंटरव्यू में अभिषेक ने खुलासा किया था कि उन्हें जीनत अमान बहुत ज्यादा पसंद थीं और वो उन्हें देखकर बहुत खुश होते थे।

Bollywood celebrities and their first crushes see photos
श्रद्धा कपूर, ऋतिक रोशन - फोटो : Instagram

श्रद्धा कपूर

अपने अभिनय से लाखों दिलों को धड़काने वाली श्रद्धा का दिल बॉलीवुड के ग्रीक गॉड को देखकर धड़कता है। श्रद्धा कपूर ऋतिक रोशन की दीवानी हैं। श्रद्धा ने बताया था कि वो ऋतिक रोशन को फिल्म 'कहो ना प्यार है' के समय से पसंद करती हैं और उनका क्रश आज भी खत्म नहीं हुआ है। उनके पास ऋतिक की तस्वीरों का कलेक्शन भी है।

विज्ञापन
Bollywood celebrities and their first crushes see photos
Arjun Kapoor and Kareena Kapoor Khan - फोटो : Instagram

अर्जुन कपूर

बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर के गुड लुक्स की लड़कियां दीवानी हैं, लेकिन अर्जुन खुद करीना कपूर खान के दीवाने हैं। अर्जुन ने एक दो नहीं बल्कि कई मौकों पर बताया है कि उन्हें करीना कपूर पर क्रश है। इतना ही नहीं अर्जुन कपूर को करीना कपूर खान के साथ फिल्म 'कि एंड का' में भी काम करने का मौका मिला था और इस वजह से ये फिल्म भी उनके लिए खास रही।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed