सब्सक्राइब करें

हाई सिक्योरिटी में रहने वाले सितारों के घर भी चोरों ने किया हाथ साफ, कपड़े तक उड़ा ले गए

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Wed, 28 Apr 2021 06:25 PM IST
विज्ञापन
Bollywood Celebs who are victims of robbery including Amitabh Bachchan, Ajay Devgan and Shilpa Shetty
बॉलीवुड सितारे जिनके साथ हुई चोरी की वारदात - फोटो : सोशल मीडिया

कहते हैं कि मशहूर होने के अपने फायदे और नुकसान हैं। वहीं बॉलीवुड सितारे जो अक्सर लाइमलाइट में रहते हैं उनके लिए भी यह नाम और शोहरत कई बार मुसीबत में तब्दील हो जाती है। कुछ समय पहले बॉलीवुड अभिनेता और दिग्गज गायक किशोर कुमार के मुंबई स्थित घर पर चोरी होने की खबर सामने आई थी। लेकिन कम लोग जानते हैं कि हाई सिक्योरिटी में रहने वाले सितारों के घर भी चोर ऐसी वारदातों को अंजाम दे देते हैं। चलिए आज हम आपको बताते हैं उन सितारों के बारे में जो चोरी का शिकार हो चुके हैं।

Trending Videos
Bollywood Celebs who are victims of robbery including Amitabh Bachchan, Ajay Devgan and Shilpa Shetty
अमिताभ बच्चन - फोटो : Instagram

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के बंगले ‘जलसा’ के बाहर दिन रात सुरक्षाकर्मियों का कड़ा पहरा रहता है। लेकिन फिर भी एक चोर ने वहां अंदर जाने की हिमाकत की और चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया था। चोर ने बिग बी के घर से 25 हजार रुपयों की चोरी कर ली थी लेकिन वह शख्स वहां से भाग पाता उससे पहले ही गार्ड्स ने उसे पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood Celebs who are victims of robbery including Amitabh Bachchan, Ajay Devgan and Shilpa Shetty
सोनम कपूर - फोटो : instagram

सोनम कपूर के घर में भी हो चुकी है चोरी की वारदात। कुछ साल पहले सोनम का एक कीमती हीरों का हार उनके घर से ही चोरी हो गया था जिसकी कीमत लगभग पांच लाख रुपये थी। वह हार सोनम ने एक पार्टी के दौरान पहना था और इसके तुरंत बाद ही वह गायब हो गया था।

Bollywood Celebs who are victims of robbery including Amitabh Bachchan, Ajay Devgan and Shilpa Shetty
अजय देवगन - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्मों में खुद चोरों और गुंडों का सफाया करने वाले अजय देवगन खुद भी चोरी का शिकार हुए हैं। कुछ साल पहले अजय और काजोल नें अपने घर में घरेलू सफाईकर्मियों से साफ-सफाई करवाई थी, तब 5 लाख रुपयों की कीमत वाली काजोल की 17 सोने की चूड़ियां घर से गायब हो गई थीं। बाद में पुलिस ने उन सभी को अरेस्ट कर लिया था।

विज्ञापन
Bollywood Celebs who are victims of robbery including Amitabh Bachchan, Ajay Devgan and Shilpa Shetty
सुष्मिता सेन - फोटो : Instagram

दुनियाभर की सैर कर चुकीं सुष्मिता सेन साल 2012 में ग्रीस हॉलीडे पर गई थीं जहां उनके साथ चोरी जैसा हादसा हुआ। सुष्मिता जब एथेंस एयरपोर्ट पर पहुंची तो चोरों ने उनका सारा सामान चुरा लिया था और उनके पास कुछ नहीं छोड़ा था। सुष्मिता भारत सिर्फ अपने कपड़ों के साथ वापस लौटी थीं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed