सब्सक्राइब करें

नाक की सर्जरी को लेकर छलका कोइना मित्रा का दर्द, कहा- मीडिया ने इस बात का सर्कस बना दिया

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Wed, 28 Apr 2021 05:58 PM IST
विज्ञापन
Koena mitra regrets telling media about her nose job said they made circus of it
कोइना मित्रा - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड इंडस्ट्री की कई ऐसी हसीनाएं हैं जिन्होंने अपने लुक्स को और खूबसूरत बनाने के लिए सर्जरी का सहारा लिया है। इनमें से कई अभिनेत्रियों ने इस बात को सार्वजनिक रुप से स्वीकार भी किया था कि उन्होंने प्लास्टिक सर्जरी करवाई है। इसमें साकी गर्ल कोइना मित्रा क नाम भी शामिल हैं जिनके सर्जरी के खूब चर्चे हुए थे। हाल ही में उन्होंने इसे लेकर अपनी बात साझा की है।

Trending Videos
Koena mitra regrets telling media about her nose job said they made circus of it
Koena Mitra - फोटो : file photo

फिल्मों में बोल्ड किरदार निभाने वाली अभिनेत्री कोइना मित्रा ने कहा कि उन्हें अपनी सर्जरी की बात मीडिया से करने का पछतावा है। कोइना ने कहा कि, 'मुझे इस बात का अफसोस है कि मैंने अपने नाक की सर्जरी की बात सार्वजनिक तौर पर कही'।

विज्ञापन
विज्ञापन
Koena mitra regrets telling media about her nose job said they made circus of it
koena mitra - फोटो : social media

आगे उन्होंने कहा कि, 'मेरी इस बात को साझा करने का नतीजा ये हुआ कि लोगों ने इसका मजाक बना दिया। वो( मीडिया) इस लायक नहीं थे कि उन्हें मेरा कोई बयान मिले। वो मेरी बोल्डनेस के काबिल नहीं थे और इसलिए उन्होंने इसका तमाशा बना दिया'।

Koena mitra regrets telling media about her nose job said they made circus of it
koena mitra

कोइना मित्रा ने कहा कि, 'सर्जरी का हर किसी पर अलग अलग असर दिखाई देता है। उस वक्त मुझे नहीं पता था कि मेरी त्वचा इतनी संवेदनशील है। मेरे चेहरे पर सूजन हो गई थी'। उन्होंने कहा कि, 'हमारे इंडस्ट्री में सर्जरी सभी करवाते हैं लेकिन कोई भी खुलकर इस पर बात नहीं करता है'।

विज्ञापन
Koena mitra regrets telling media about her nose job said they made circus of it
koena mitra - फोटो : social media

इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि, '40-50साल की उम्र में जब बॉलीवुड के सितारों के चेहरे पर झुर्रियां नहीं दिखाई देती या उनके बाल लहराते नजर आते हैं, तो कोई उनसे ये सवाल नहीं करता कि ये कैसे हुआ? बता दें कि कोइना को फिल्म 'मुसाफिर' के गाने 'साकी साकी' से काफी शोहरत मिली थी। हालांकि वो बॉलीवुड में सफल करियर नहीं बना पाईं। वो काफी समय से फिल्मो से दूर हैं। पिछली बार कोइना मशहूर रियलिटी शो बिग बॉस 13 में नजर आईं थीं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed