फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Flop Movies: साउथ की फिल्मों के आगे बॉक्स ऑफिस पर बॉलीवुड का बंटाधार, 2022 में अब तक फ्लॉप हुईं ये 10 फिल्में

Thu, 16 Jun 2022 07:07 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Thu, 16 Jun 2022 07:07 PM IST
विज्ञापन
Bollywood Flop Movies Of 2022 From Ajay Devgn Runway 34 To Kangana Ranaut Dhaakad Jersey Samrat Prithviraj Heropanti 2
जयेशभाई जोरदार, सम्राट पृथ्वीराज, अनेक - फोटो : सोशल मीडिया

साल 2022 के पांच महीने बीत चुके हैं और छठा महीना भी आधा गुजर चुका है। इस साल कई बड़े स्टार्स की फिल्में रिलीज हुईं, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर साउथ की फिल्मों का कमाल जारी रहा। साउथ की पैन इंडिया फिल्म 'आरआरआर', 'केजीएफ 2' और 'विक्रम' के आगे बॉलीवुड के सुपरस्टार्स भी अपना कमाल नहीं दिखा पाए। 'द कश्मीर फाइल्स', 'गंगूबाई काठियावाड़ी' और 'भूल भुलैया 2' को छोड़ दे, तो जितनी भी बॉलीवुड की फिल्में इस साल रिलीज हुई हैं, वो बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह ही गिरी हैं। तो आइए नजर डालते हैं इस साल अब तक रिलीज हुई बॉलीवुड की फिल्मों और उनकी बॉक्स ऑफिस कमाई पर...

Bollywood Flop Movies Of 2022 From Ajay Devgn Runway 34 To Kangana Ranaut Dhaakad Jersey Samrat Prithviraj Heropanti 2
झुंड - फोटो : सोशल मीडिया

झुंड (4 मार्च)
अमिताभ बच्चन की फिल्म 'झुंड' भी कुछ खास कमाल नहीं कर पाई। 22 करोड़ की लागत से बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर मात्र 16 करोड़ रुपये की कमाई की। नागराज मंजुले द्वारा निर्देशित यह फिल्म सेवानिवृत्त खेल शिक्षक विजय बरसे के जीवन पर आधारित है, जिन्होंने स्लम सॉकर नामक एक गैर सरकारी संगठन (एनजीओ) की स्थापना की थी।
 

Bollywood Flop Movies Of 2022 From Ajay Devgn Runway 34 To Kangana Ranaut Dhaakad Jersey Samrat Prithviraj Heropanti 2
बच्चन पांडे - फोटो : सोशल मीडिया

बच्चन पांडे (18 मार्च)
अक्षय कुमार हर साल कई फिल्में करते हैं और उनकी फिल्में बढ़िया चलती भी हैं। लेकिन इस साल वह अपना जादू चलाने में नाकामयाब हो रहे हैं। कृति सेनन के साथ आई उनकी फिल्म 'बच्चन पांडे' 180 करोड़ रुपये में बनी थी। वहीं, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर मात्र 68.61 करोड़ ही कमा पाई और फ्लॉप हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood Flop Movies Of 2022 From Ajay Devgn Runway 34 To Kangana Ranaut Dhaakad Jersey Samrat Prithviraj Heropanti 2
अटैक फिल्म - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

अटैक (1 अप्रैल)
जॉन अब्राहिम और रकुल प्रीत सिंह की फिल्म 'अटैक' भी फ्लॉप रही। लक्ष्य राज आनंद द्वारा निर्देशित यह फिल्म लगभग 70 करोड़ रुपये में बनी थी, जो दर्शकों को सिनेमाघरों तक लाने में सफल नहीं हो पाई। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर मात्र 20 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।

विज्ञापन
Bollywood Flop Movies Of 2022 From Ajay Devgn Runway 34 To Kangana Ranaut Dhaakad Jersey Samrat Prithviraj Heropanti 2
फिल्म जर्सी का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

जर्सी  (22 अप्रैल)
शाहिद कपूर और मृणाल ठाकुर की फिल्म 'जर्सी' साउथ की इसी नाम से बनी फिल्म का हिंदी रीमेक थी। फिल्म की कहानी अच्छी होने के बाद भी यह बॉक्स ऑफिस पर 27.9 करोड़ की कमाई ही कर पाई और फ्लॉप हो गई। मेकर्स को उम्मीद थी कि फिल्म बढ़िया चलेगी, लेकिन यह असफल साबित हुई। इस फिल्म को बनाने में 35-40 करोड़ रुपये लगाए गए थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed