फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

असली लोकेशन के नाम पर इन फिल्मों में दर्शकों को खूब बनाया गया उल्लू, सच्चाई जानकर खौल उठेगा खून

Sun, 31 Jan 2021 03:37 PM IST
अमरीन हुसैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अमरीन हुसैन Updated Sun, 31 Jan 2021 03:37 PM IST
विज्ञापन
Bollywood movies shot at fake location
बॉलीवुड फिल्मों के फेक लोकेशन्स - फोटो : Bollywood

फिल्में बॉलीवुड की हों या हॉलीवुड इनमें शूटिंग लोकेशन काफी मायने रखता है। अच्छी स्क्रिप्ट के साथ बैकग्राउंड सीन बेहतर होना भी जरूरी है। इसलिए फिल्म मेकिंग के दौरान लोकेशन को लेकर काफी गंभीरता बरती जाती है। लेकिन कई ऐसी फिल्में हैं जिनमें विभिन्न कारणों से लोकेशन बदला गया और दर्शकों को नकली सीन परोसा गया। आज हम आपको इनमें से कुछ फिल्मों से वाकिफ करवाएंगे।

Bollywood movies shot at fake location
फना फिल्म - फोटो : Social media

सबसे पहले बात करेंगे 2006 में बड़े पर्दे पर छा जाने वाली फिल्म फना की, जिसमें काजोल और आमिर खान लीड कैरेक्टर में थे। इस रोमांटिक थ्रिलर फिल्म को कुणाल कोहली ने निर्देशित किया था और यशराज फिल्म्स ने प्रोड्यूस। इस फिल्म को मूल रूप से कश्मीर में शूट किया जाना था कि लेकिन वहां के अस्थिर हालात को देखते हुए काजोल तैयार नहीं हुईं और वापस आ गईं, जिसके बाद निर्देशक ने कश्मीर सीन को पोलैंड ले जाने का फैसला किया और कश्मीर की पहाड़ियों की बजाय शूटिंग टाट्रा पर्वत पर हुई जो सीन में कश्मीर जैसी अनुभूति देता है। तो इस तरह दर्शकों को कश्मीर की वादियों की जगह पोलैंड दिखाया गया।

Bollywood movies shot at fake location
बजरंगी भाईजान फिल्म - फोटो : Social media

अब बात करेंगे बॉलीवुड के दबंग खान यानी सलमान की फिल्म बजरंगी भाईजान की। साल 2015 में रिलीज हुई ये फिल्म उनके फैन्स को अभी तक याद होगी। बॉक्स ऑफिस पर इसने धूम जो मचा दी थी। इस कॉमेडी ड्रामा फिल्म ने सांप्रदायिक सौहार्द को भी बढ़ावा देने का संदेश दिया था। फिल्म का निर्देशन कबीर खान ने किया था और सलमान के अपोजिट करीना कपूर खान को कास्ट किया गया था। फिल्म एक तेलुगु मूवी पासिवादी प्रणाम से प्रेरित थी। बता दें कि इस फिल्म के लिए पाकिस्तान में सेट बुक करवाए जाने थे, लेकिन मोशन पिक्चर ने कश्मीर में फिल्म को शूट किया, क्योंकि उन्हें मंजूरी नहीं मिली। फिल्म के आखिरी सीन को पाकिस्तान की बजाय सोनमार्ग के थाजवस ग्लेशियर में फिल्माया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood movies shot at fake location
ये जवानी है दीवानी फिल्म - फोटो : Bollywood

2013 में एक फिल्म आई थी 'ये जवानी है दीवानी', जिसने युवाओं में काफी लोकप्रियता बटोरी थी। इस रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा फिल्म में रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण की लव केमेस्ट्री ने जमकर तारीफें बटोरी थीं। स्क्रिप्ट के हिसाब से तय हुआ था कि माउंटेन बाइक ट्रैकिंग का सीन मनाली में शूट किया जाएग, लेकिन किसी कारणवश इसे गुलमर्ग में फिल्माया गया। तो दर्शकों ने गुलमर्ग को मनाली के तौर पर देखा।

विज्ञापन
Bollywood movies shot at fake location
बॉम्बे वेलवेट फिल्म - फोटो : Social media

2015 में ही बड़े पर्दे पर अनुष्का शर्मा और रणबीर कपूर स्टारर फिल्म बॉम्बे वेलेवट रिलीज हुई थी। पीरियड ड्रामा थ्रिलर ये फिल्म तो नहीं चली लेकिन इसकी तैयारियों ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। अनुराग कश्यप ने इसे डायरेक्ट और प्रोड्यूस किया था। बॉक्स ऑफिस पर मुंह के बल गिरने वाली इस फिल्म में भी सीन लोकेशन की हेराफेरी थी। किसी आइलैंड की जगह श्रीलंका में शूटिंग की गई थी और आखिरी सीन मुंबई में ही फिल्मा लिया गया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed