फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सिर्फ शाहरुख की बेटी सुहाना खान ही नहीं, ये स्टार किड्स भी कर रहे हैं विदेश में पढ़ाई

Tue, 19 Nov 2019 11:59 AM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Tue, 19 Nov 2019 11:59 AM IST
विज्ञापन
Bollywood star kids studying abroad Aryan Khan Khushi Kapoor Suhana Khan Nysa Agastya Navya Naveli
बॉलीवुड स्टार किड्स - फोटो : सोशल मीडिया

पूरी दुनिया में किंग ऑफ रोमांस के नाम से प्रसिद्ध शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान की शॉर्ट फिल्म 'द ग्रे पार्ट ऑफ ब्लू' रिलीज हो गई है। करीब दस मिनट की फिल्म सुहाना और रोबिन गोनेला के इर्द गिर्द घूमती नजर आती है। दो दिन के रोड ट्रिप में यह कपल अपने रिलेशनशिप की सच्चाई को फेस करता है। बता दें कि ये फिल्म सुहाना के लिए काफी खास है क्योंकि सुहाना फिलहाल में न्यूयॉर्क से फिल्म मेकिंग की पढ़ाई कर रही है। दरअसल सुहाना के कई अलावा भी कई स्टार किड्स हैं जो विदेश में पढ़ाई कर रहे हैं, ऐसे में इस पैकेज में आपको बताते हैं ऐसे ही कुछ स्टार किड्स के बारे में।

Bollywood star kids studying abroad Aryan Khan Khushi Kapoor Suhana Khan Nysa Agastya Navya Naveli
aryan khan - फोटो : social media

आर्यन खान
शाहरुख खान और गौरी के बड़े बेटे आर्यन खान भी बहन सुहाना की तरह ही विदेश में पढ़ाई कर रहे हैं। आर्यन यूनिवर्सिटी ऑफ सदर्न कैलिफोर्निया के सिनेमेटिक आर्ट्स में बैचेलर्स कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी आर्यन खान के कॉलेज के कई फोटोज वायरल हो चुके हैं। 

Bollywood star kids studying abroad Aryan Khan Khushi Kapoor Suhana Khan Nysa Agastya Navya Naveli
khushi kapoor - फोटो : instagram

खुशी कपूर
बोनी कपूर की छोटी बेटी खुशी कपूर बहन जान्हवी कपूर की तरह ही सुर्खियों में रहती हैं। वहीं खुशी को सोशल मीडिया पर भी काफी पसंद किया जाता है। अक्सर खुशी के फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो जाते हैं। बता दें कि खुशी न्यूयॉर्क फिल्म अकादमी से एक्टिंग कोर्स कर रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood star kids studying abroad Aryan Khan Khushi Kapoor Suhana Khan Nysa Agastya Navya Naveli
पिता अजय के साथ नीसा - फोटो : सोशल मीडिया

नीसा देवगन
अजय देवगन और काजोल की बेटी नीसा अक्सर सोशल मीडिया पर ट्रोल हो जाती हैं। कभी वजह उनका मेकअप होता है तो कभी उनकी ड्रेस। हालांकि सोशल मीडिया पर नीसा को पसंद भी काफी किया जाता है और उनके फोटोज को वायरल होने में वक्त नहीं लगता है। बता दें कि नीसा प्रेस्टीजियस यूनाइटेड वर्ल्ड कॉलेज ऑफ साउथ ईस्ट एशिया से पढ़ाई कर रही हैं।

विज्ञापन
Bollywood star kids studying abroad Aryan Khan Khushi Kapoor Suhana Khan Nysa Agastya Navya Naveli
Agastya Nanda and Navya - फोटो : instagram

अगस्त्य और नव्या
श्वेता बच्चन नंदा के दोनों बच्चे अगस्त्य और नव्या भी विदेश में ही पढ़ाई कर रहे हैं। एक वक्त पर शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की क्लासमेट रह चुकीं नव्या अब फोरडर्म यूनिवर्सिटी न्यूयॉर्क से पढ़ाई कर रही हैं। बता दें कि नव्या के फोटोज सोशल मीडिया पर काफी पसंद किए जाते हैं। वहीं एक वक्त पर नव्या और आर्यन का नाम भी जोड़ा जा चुका है। इसके साथ ही अगस्त्य की पढ़ाई यूनाइटिड किंगडम के सेवनओक्स स्कूल से जारी है।

पढ़ें: जानें, आज के संगीत पर क्या थी खय्याम की राय?
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed