फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

डब्बू अंकल के बाद गोविंदा के गानों पर डांस कर रहे इस बच्चे का वीडियो हुआ वायरल, रवीना टंडन ने शुरू की तलाश

Mon, 29 Jun 2020 07:24 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Mon, 29 Jun 2020 07:24 PM IST
विज्ञापन
Boy dancing On Govinda popular numbers Goes Viral On Internet These Days
बच्चे का वीडियो हुआ वायरल - फोटो : सोशल मीडिया

कहते हैं दुनिया में टैलेंटेड लोगों की कमी नहीं है, बस उसे सामने आने की देर लगती है। इन दिनों किसी को मशहूर करने के लिए सोशल मीडिया बड़ी भूमिका निभाता है। अब रानू मंडल को ही देख लीजिए शायद भीख मांगते-मांगते उनकी सारी जिंदगी निकल जाती अगर उनका वीडियो सोशल मीडिया पर सामने नहीं आता। इन दिनों एक बच्चे का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

Boy dancing On Govinda popular numbers Goes Viral On Internet These Days
बच्चे का वीडियो हुआ वायरल - फोटो : सोशल मीडिया

यह वीडियो एक बच्चे का है जो कि गोविंदा के सुपरहिट गाने 'एक चुम्मा तू मुझको उधार...' पर डांस करता हुआ दिखाई दे रहा है। खास बात तो यह है कि बच्चा केवल एक नहीं, बल्कि गोविंदा के कई गानों पर लगातार डांस करता हैं। लोग इस बच्चे के टैलेंट की तारीफ कर रहे हैं।

Boy dancing On Govinda popular numbers Goes Viral On Internet These Days
मनोज मुंतशिर

इस बच्चे के वायरल वीडियो को गीतकार मनोज मुंतशिर ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट ट्विटर के जरिए पोस्ट किया है। यह डांस वीडियो क्लिप दो मिनट की है। इसे अब तक 16 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। मनोज ने इस वीडियो को साझा करते हुए लिखा- ऐसा पगला देने वाला टैलेंट नेपोटिज्म के शोरूम में नहीं, सिर्फ मिट्टी के घरों में मिलेगा। बढ़ाइए बबुआ की हिम्मत, पहुंचाइए जहां तक पहुंचा पाएं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Boy dancing On Govinda popular numbers Goes Viral On Internet These Days
रवीना टंडन - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
रवीना टंडन ने भी इस बच्चे का वीडियो साझा किया है। इस वीडियो को साझा करते हुए रवीना ने लिखा- इस प्रतिभा की तलाश में हूं। क्या कोई इस बच्चे के बारे में जानकारी दे सकता है?
 
विज्ञापन
Boy dancing On Govinda popular numbers Goes Viral On Internet These Days
बच्चे का वीडियो हुआ वायरल - फोटो : सोशल मीडिया

सोशल मीडिया पर पोस्ट होने के बाद से इस बच्चे की खूब तारीफ की जा रही है। एक यूजर ने वीडियो देखकर लिखा 'वेलडन बबुआ' तो एक अन्य ने लिखा 'हैट्स ऑफ...सुपर्ब..' एक यूजर ने लिखा 'ऊर्जावान एवं अद्भुत। उम्मीद है कि यह प्रतिभावान लड़का जरूर नजदीकी स्कूल में भी जाता होगा।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed