फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'अ सूटेबल ब्वॉय' में मंदिर के अंदर दिखाया किसिंग सीन, नेटफ्लिक्स पर भड़के लोग

Sun, 22 Nov 2020 06:11 PM IST
Mishra Mishra बीबीसी हिंदी
बीबीसी हिंदी Published by: Mishra Mishra Updated Sun, 22 Nov 2020 06:11 PM IST
विज्ञापन
Boycott Netflix Trends Over A Suitable Boy Kissing Scene in temple
अ सूटेबल ब्वॉय - फोटो : Instagram

भारत में रविवार को ऑनलाइन स्ट्रीमिंग वेबसाइट नेटफ्लिक्स के बहिष्कार की मांग करते हुए कई लोग ट्वीट कर रहे हैं। जिसके चलते कई घंटों से #BoycottNetflix ट्विटर पर टॉप ट्रेंड बना हुआ है। इसकी वजह नेटफ्लिक्स के एक सीरीज 'अ सूटेबल बॉय' के कुछ दृश्य हैं, जिन पर आपत्ति जताई जा रही है। कहा जा रहा है कि इस कार्यक्रम के एक सीन में एक लड़का और लड़की मंदिर प्रांगण में चुंबन कर रहे हैं और पीछे भजन चल रहे हैं। आपत्ति इस बात पर भी जताई जा रही है कि कार्यक्रम की पटकथा के अनुसार एक हिंदू महिला एक मुस्लिम युवक को प्रेम करती है। गौरव तिवारी नाम के एक ट्विटर यूजर का दावा है कि उन्होंने इस मामले पर मध्य प्रदेश के रीवा में एफआईआर दर्ज कराई है। गौरव तिवारी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ट्विटर पर फॉलो करते हैं।


 

Boycott Netflix Trends Over A Suitable Boy Kissing Scene in temple
नरोत्तम मिश्रा (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

मध्य प्रदेश के गृह मंत्री ने दिए जांच के आदेश
इस बीच मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने इन कथित आपत्तिजनक दृश्यों को एक धर्म विशेष की भावनाओं को आहत करने वाला बताया है और पुलिस अधिकारियों को इस विवादास्पद कंटेंट की जांच कराने के निर्देश जारी कर दिए हैं। अपने ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो जारी कर नरोत्तम मिश्रा ने कहा, "एक ओटीटी मीडिया प्लेटफॉर्म पर "अ सूटेबल बॉय" कार्यक्रम जारी किया गया है, जिसे मैं आपत्तिजनक मानता हूं। एक मंदिर के अंदर एक व्यक्ति चुंबन के दृश्यों को फिल्मा रहा है और पीछे भजन जैसा चल रहा है। लगातार दो-तीन बार इस तरह का किया है। जो मुझे लगता है कि भावनाओं को आहत करता है। मैंने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वो इसका परीक्षण करें। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर इस कार्यक्रम का क्या उद्देश्य है, इसे पुन: प्रारंभ किया है पुरानी थीम को। निर्माता निर्देशक पर क्या कार्रवाई हो सकती है। इन सभी बिंदुओं का परीक्षण कर मुझे तत्काल अवगत कराएं।"
 

Boycott Netflix Trends Over A Suitable Boy Kissing Scene in temple
अ सूटेबल ब्वॉय - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

ट्विटर पर प्रतिक्रियाएं
#BoycottNetflix के साथ ट्विटर पर लोग लगातार ट्वीट कर रहे हैं। कुछ लोग नेटफ्लिक्स पर लव जिहाद का महिमामंडन करने का आरोप लगा रहे हैं। राष्ट्रवादी कैप्टन जैक नाम के ट्विटर यूजर ने लिखा है, "नेटफ्लिक्स को मंदिर की बाउंड्री में चुंबन का दृश्य फिल्माकर हिंदुओं की भावनाएं आहत करने की वजह से आज ही अनइंस्टॉल करें।" 

वहीं विक्रांत नाम के ट्विटर यूजर ने लिखा, "#BoycottNetflix करके कुछ नहीं होगा। हर प्लेटफॉर्म हिंदूफोबिया कंटेंट को जगह दे रहा है। सीधे इन अपराधी निर्देशक/अभिनेता की अभी की या भविष्य की कोई सीरीज देखना बंद कर दें। उन्हें कोई व्यूज नहीं मिलेगा तो वो रुक जाएंगे। मैंने कभी ऐसी कोई सीरीज नहीं देखी।"
 


 

विज्ञापन
विज्ञापन
Boycott Netflix Trends Over A Suitable Boy Kissing Scene in temple
अ सूटेबल ब्वॉय - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

प्रिया मिश्रा नाम की ट्विटर यूजर ने लिखा है, "नेटफ्लिक्स सिर्फ एक ओटीटी प्लेटफॉर्म है, हमें सीरीज के प्रोड्यूसर और डायरेक्टर का बहिष्कार करना होगा। उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करनी होगी।"

खुद को ट्विटर पर वकील और पंजाब के बीजेपी प्रवक्ता बताने वाले गौरव गोयल ने ट्वीट पर लिखा है कि अगर कोई ओटीटी प्लेटफॉर्म जानबूझकर हिंदू देवी-देवताओं का अपमान करता है, तो कृप्या आईपीसी की धारा 295A के तहत स्थानीय कोर्ट में या पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराएं।''
 


 

विज्ञापन
Boycott Netflix Trends Over A Suitable Boy Kissing Scene in temple
अ सूटेबल ब्वॉय - फोटो : Instagram
कुछ लोग इस हैशटैग के ख़िलाफ़
लेकिन कुछ लोग #BoycottNetflix के इस ट्रेंड पर हैरानी भी जता रहे हैं। अक्षय बनर्जी नाम के ट्विटर यूजर ने खजुराहो के मंदिरों की मूर्तियों की तस्वीर के साथ तंज कसते हुए लिखा है, "वो कैसे मंदिर के अंदर चुंबन का दृश्य दिखा सकते हैं। ये हमारी संस्कृति नहीं है।"

वहीं स्वाति नाम की ट्विटर यूजर ने लिखा है, "भारत में वही लोग #BoycottNetflix ट्रेंड कर रहे हैं, जो फ्रांस में फ्री स्पीच चाहते थे। इतना पाखंड? फ्री स्पीच और धार्मिक सहिष्णुता साथ-साथ चलते हैं।"
 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed