फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Cannes 2022: ब्लैक शिमरी ड्रेस में हुस्न परी लगीं दीपिका पादुकोण, तस्वीरें देख आप भी हार बैठेंगे दिल

Mon, 23 May 2022 11:46 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Mon, 23 May 2022 11:46 PM IST
सार

फ्रांस में चल रहा सिनेमा का सबसे बड़ा फिल्मी इवेंट कान फिल्म फेस्टिवल इन दिनों लगातार चर्चा में बना हुआ है। इस फेस्टिवल में शामिल हुए देश-दुनिया के सभी जाने-माने लोग हर दिन सुर्खियों में हैं।

विज्ञापन
Deepika Padukone shares her new look from cannes film festival looks beautiful in black shimmery dress
दीपिका पादुकोण - फोटो : twitter

फ्रांस में चल रहा सिनेमा का सबसे बड़ा फिल्मी इवेंट कान फिल्म फेस्टिवल इन दिनों लगातार चर्चा में बना हुआ है। इस फेस्टिवल में शामिल हुए देश-दुनिया के सभी जाने-माने लोग हर दिन सुर्खियों में हैं। इन्ही में से एक हैं बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्रियों में से एक दीपिका पादुकोण, जो इस फेस्टिवल में इस साल बतौर जूरी शिरकत कर रही हैं। इस ईवेंट के पहले दिन से ही एक्ट्रेस अपने अगल-अगल लुक को लेकर चर्चा में हैं। इसी क्रम में अब दीपिका का कान फिल्म फेस्टिवल से सोमवार का लुक भी सामने आ गया है। 

Deepika Padukone shares her new look from cannes film festival looks beautiful in black shimmery dress
दीपिका पादुकोण - फोटो : twitter

हाल ही में सोशल मीडिया पर आई ये तस्वीरें सामने आते ही वायरल हो गए हैं। इन तस्वीरों में अभिनेत्री बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस का यह लुक हर किसी को पसंद आ रहा है। दीपिका ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपने इस मंडे लुक को शेयर किया है। सामने आईं तस्वीरों में दीपिका काले रंग की चमकदार फ्लोर लैंथ ड्रेस में बेहद गॉजियस लग रही हैं।

Deepika Padukone shares her new look from cannes film festival looks beautiful in black shimmery dress
दीपिका पादुकोण - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

ब्लैक ड्रेस के साथ न्यूड मेकअफ और स्मोकी आईज में दीपिका बेहद हॉट लग रही हैं। साथ ही मेसी बन और मैचिंग ईयररिंग्स उनके इस लुक में चार चांद लगा रहे हैं। अभिनेत्री दीपिका पादुकोण शुरू से ही इस फेस्टिवल में अपने लुक को लेकर चर्चा में रही हैं। इस इवेंट में लिए गए एक्ट्रेस के लुक कई बार फैंस को काफी पसंद आए तो वहीं कई बार अभिनेत्री को अपने लुक के लिए ट्रोल भी होना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Deepika Padukone shares her new look from cannes film festival looks beautiful in black shimmery dress
दीपिका पादुकोण - फोटो : twitter

गौरतलब है कि दीपिका पादुकोण साल 2017 से ही कान फिल्म फेस्टिवल में एक नियमित चेहरा रही हैं। लेकिन यह पहली बार है जब उन्हें इस फेस्टिलव की प्रतिष्ठित जूरी का हिस्सा बनने के लिए आमंत्रित किया गया है। यह जूरी पैनल यह घोषणा करेगी कि 10 दिन के इस महोत्सव के अंत में प्रतिष्ठित पाल्मे डी'ओर किसने जीता।  75वें कान फिल्म महोत्सव का समापन 28 मई को होगा।

 

विज्ञापन
Deepika Padukone shares her new look from cannes film festival looks beautiful in black shimmery dress
दीपिका पादुकोण - फोटो : twitter

वर्कफ्रंट की बात करें तो दीपिका पादुकोण इस समय अपने कई फिल्मी प्रोजेक्ट में व्यस्तहैं। अभिनेत्री के इन प्रोजेक्ट्स में नाग अश्विन का प्रोजेक्ट के (K), शाहरुख खान-स्टारर पठान, अमिताभ बच्चन के साथ द इंटर्न की हिंदी रीमेक और ऋतिक रोशन के साथ एक्शन फाइटर शामिल हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed