रणवीर सिंह की बहुप्रतीक्षित फिल्म '83' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। रिलीज होते ही ट्रेलर ने सोशल मीडिया और फैंस के बीच धूम मचा दी है। ट्विटर पर तो 'व्हाट ए रिलीज' तक ट्रेंड करने लगा है। ट्रेलर में रणवीर सिंह की एक्टिंग और भारतीय क्रिकेट टीम की जीत देखकर फैंस खुशी से गदगद हैं। केवल फैंस ही नहीं बल्कि सेलीब्रिटीज भी 83 का ट्रेलर देखकर हैरान रह गए हैं। फिल्म की पूरी टीम को बधाई देने वालों का तांता लग गया है। यहां पढ़ें ट्रेलर रिलीज पर कहा कह रही हैं हस्तियां-
83 Trailer: रिलीज होते ही '83' के ट्रेलर ने मचाई धूम, बधाई देते नहीं थक रहे सेलेब्स, पढ़िए किसने क्या कहा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
83 के ट्रेलर को शेयर करते हुए कपिल देव ने लिखा कि "मेरी टीम की कहानी, फिल्म 83 का ट्रेलर हिंदी में रिलीज हो चुका है। फिल्म सिनेमा घरों में 24 दिसंबर से हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषा में रिलीज होगी। फिल्म 3डी में भी उपलब्ध होगी।"
आर माधवन ने भी सोशल मीडिया पर ट्रेलर शेयर कर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने इसे मास ब्लॉकबस्टर बताते हुए रणवीर को ब्रिलिएंट कहा।
बॉलीवुड के निर्माता-निर्देशक करण जौहर ने ट्विटर हैंडल से ट्रेलर को शेयर करते हुए लिखा कि फिल्म के कास्ट और पूरी क्रू को बधाई। इस ट्रेलर को देखकर रोंगटे खड़े हो गए। यह बहुत भावुक और उत्तेजित करने वाला है। उन्होंने निर्देशक कबीर खान की सराहना की और अभिनेता रणवीर सिंह से कहा कि तुम तो अपने बेहतरीन अनुभव के कारण कपिल देव ही बन गए हो। बधाई हो।
कैसा लगा ८३ फ़िल्म का trailer #TalkTuesday #Koooftheday #Koo #KooKiyaKya #KooIndia
अभिनेत्री आलिया भट्ट ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर ट्रेलर शेयर करते हुए लिखा कि इसे देखकर तो मेरे रोंगटे खड़े हो गए। मैं पूरी फिल्म देखने के लिए और इंतजार नहीं कर सकती।
- KIRTI AZAD (@Kirtiazaad) 30 Nov 2021