फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शादी की रस्मों को बीच में छोड़कर मुंबई पहुंचे कपिल शर्मा, वजह बने सलमान...गिन्नी भी हैरान

Fri, 07 Dec 2018 09:00 AM IST
जगदीश जोशी/अमर उजाला, मुक्तसर(पंजाब)
जगदीश जोशी/अमर उजाला, मुक्तसर(पंजाब) Updated Fri, 07 Dec 2018 09:00 AM IST
विज्ञापन
Chandigarh, Comedian Kapil Sharma New Show First Shoot in Mumbai with Salman Khan
कपिल शर्मा
इधर शादी की रस्में चल रही हैं, उधर कॉमेडियन कपिल शर्मा अचानक मुंबई पहुंच गए। यह देखकर गिन्नी हैरान रह गई, वहीं इसकी वजह सलमान खान, अरबाज खान और इनके पिता सलीम खान को बताया जा रहा है, जानिए क्या है मामला।
Chandigarh, Comedian Kapil Sharma New Show First Shoot in Mumbai with Salman Khan
kapil sharma
एक तरफ अपने आने वाले नए शो तो दूसरी तरफ शादी की तैयारियों के स्ट्रेस को शायद कपिल शर्मा एक साथ नहीं लेना चाहते। इसलिए बुधवार को कपिल शर्मा ने अपने नए शो का पहला शूट निपटा दिया है, हालांकि इसका प्रसारण टीवी पर दिसंबर अंत तक होगा। मगर शादी से पहले शो का पहला एपिसोड निपटा कपिल शर्मा कुछ तनावमुक्त हो गए हैं। अब उनका सारा ध्यान अपनी शादी पर ही लगा रहेगा। कपिल आठ दिसंबर को पंजाब आ जाएंगे।
Chandigarh, Comedian Kapil Sharma New Show First Shoot in Mumbai with Salman Khan
kapil sharma
अपने नए शो की जिम्मेदारी भांपते हुए कपिल शर्मा ने सोनी चैनल से शादी से पहले एक शूट निपटाने की इच्छा जाहिर की ताकि शादी के बाद कुछ छुट्टियां बिताकर आराम से दूसरा एपिसोड कर सकें, तब तक दिसंबर अंत में टीवी पर पहला एपिसोड भी प्रसारित हो जाएगा। हालांकि पहले कपिल शर्मा की शादी के बाद शो का पहला शूट करने की बात सामने आ रही थी, मगर बताते हैं कि कपिल ने शादी के बाद पहला एपिसोड शूट करने के बजाय एक शूट निपटाने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Chandigarh, Comedian Kapil Sharma New Show First Shoot in Mumbai with Salman Khan
Kapil sharma
ऐसे में उन्हें शादी के बाद शो के पहले शूट की टेंशन भी नहीं रहेगी और वह रिलेक्स होकर दूसरा शूट कर सकेंगे। मुंबई में शादी की तैयारियों से संबंधित काम निपटाकर कपिल शर्मा आठ दिसंबर तक पंजाब के लिए रवाना होंगे। इस बार कपिल शर्मा के शो को बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के कंधों का सहारा मिला है। शो को सलमान खान प्रोड्यूस कर रहे हैं। शो का पहला एपिसोड भी सलमान खान, अरबाज खान और सलीम खान के साथ ही शूट हुआ है।
विज्ञापन
Chandigarh, Comedian Kapil Sharma New Show First Shoot in Mumbai with Salman Khan
kapil sharma
पहले एपिसोड के लिए कपिल के साथ सलमान, अरबाज और सलीम के अलावा नवजोत सिंह सिद्धू, चंदन प्रभाकर, कीकू शारदा, भारती सिंह, सुमोना चक्रवर्ती, कृष्णा अभिषेक और रोशेल राव ने भी शूटिंग की। बता दें कि ऐसा पहली बार है कि तीनों पिता-पुत्र कपिल के शो पर पहली बार एक साथ नजर आएंगे। तीनों एक दूसरे को लेकर और अपनी निजी जिंदगी पर बात भी करते दिखेंगे। वहीं इस दौरान कॉमेडी और मस्ती का खूब तड़का भी लगने वाला है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed