{"_id":"5c077368bdec2241852c52b1","slug":"chandigarh-comedy-king-kapil-sharma-interview-about-new-show-the-kapil-sharma-show","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"गिन्नी संग शादी करने के बाद आगे क्या करेंगे कपिल शर्मा, नए शो को लेकर किया बड़ा खुलासा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
गिन्नी संग शादी करने के बाद आगे क्या करेंगे कपिल शर्मा, नए शो को लेकर किया बड़ा खुलासा
Thu, 06 Dec 2018 09:07 AM IST
जगदीश जोशी, अमर उजाला, मुक्तसर(पंजाब)
जगदीश जोशी, अमर उजाला, मुक्तसर(पंजाब)
Updated Thu, 06 Dec 2018 09:07 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
kapil sharma
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
गिन्नी चतरथ के साथ 7 फेरे लेने के बाद 'कॉमेडी किंग' कपिल शर्मा आगे क्या करेंगे। इस बारे में और नए शो को लेकर उन्होंने एक बड़ा खुलासा किया है।
2 of 5
kapil sharma
कपिल शर्मा की शादी से पारिवारिक सदस्यों और उनके दोस्तों में बेहद खुशी है। वहीं सुनील ग्रोवर के साथ विवादों के बाद शुरू हुआ कपिल शर्मा का बुरा दौर भी खत्म होने जा रहा है। शादी की शहनाई बजने के बाद इस वर्ष के अंत तक कपिल शर्मा का नया शो फिर से आ रहा है।
3 of 5
Kapil sharma
शो का नाम ‘द कपिल शर्मा शो’ ही होगा। नए शो में कपिल शर्मा की टीम में उनके अलावा कीकू शारदा, भारती सिंह, सुमोना चक्रवर्ती, रोशेल राव के अलावा कृष्णा अभिषेक भी शामिल हैं। गौरतलब है कि इस शो के जरिए कृष्णा अभिषेक भी लंबे अंतराल के बाद कपिल शर्मा के साथ मंच सांझा करने जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
kapil sharma
शादी के बाद नए शो का शूट करेंगे आरंभ
सूत्रों के अनुसार शादी के कुछ दिन बाद कपिल शर्मा टीम सहित शो का शूट शुरू कर देंगे। एक तो शादी का उत्सव तो दूसरा नए शो का आगाज, ऐसे में कपिल शर्मा के लिए दोहरी खुशी वाली बात है। हालांकि कपिल के इस शो में सुनील ग्रोवर नहीं है, मगर इस बार पुरानी टीम के दिग्गज अदाकारों के अलावा उनका साथ कृष्णा अभिषेक देने जा रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 5
Kapil Sharma
कपिल शर्मा का कृष्णा अभिषेक और सुनील ग्रोवर समेत अन्य साथी अदाकार से विवादों के चलते नाम काफी गर्माया रहा है। इस शो से फिलहाल कपिल शर्मा व कृष्णा अभिषेक के रिश्तों में आई दरार भरने जा रही है। सुनील ग्रोवर अपना अलग शो ‘कानपुर वाले खुरानाज’ शुरू कर चुके हैं। ऐसे में एकबारगी फिर से कपिल शर्मा व सुनील ग्रोवर में अलग-अलग चैनल पर मुकाबले का दौर चलेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।