{"_id":"5c0763a9bdec224177354982","slug":"chandigarh-gurpreet-ghuggi-and-bharti-singh-will-join-comedy-king-kapil-sharma-marriage","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'कॉमेडी किंग' कपिल शर्मा की शादी में एक बड़ा फर्ज निभाने आएंगे गुरप्रीत घुग्गी, किया बड़ा ऐलान","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'कॉमेडी किंग' कपिल शर्मा की शादी में एक बड़ा फर्ज निभाने आएंगे गुरप्रीत घुग्गी, किया बड़ा ऐलान
Thu, 06 Dec 2018 09:07 AM IST
जगदीश जोशी, अमर उजाला, मुक्तसर(पंजाब)
जगदीश जोशी, अमर उजाला, मुक्तसर(पंजाब)
Updated Thu, 06 Dec 2018 09:07 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
कपिल शर्मा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
'कॉमेडी किंग' कपिल शर्मा और गिन्नी चतरथ की शादी में एक्टर गुरप्रीत घुग्गी एक बड़ा फर्ज निभाने के लिए आएंगे। इसे लेकर उन्होंने एक बड़ा ऐलान किया है। वहीं शादी में उनकी कई कॉमेडियन साथी भी शामिल होंगे।
2 of 5
गुरप्रीत घुग्गी
गुरप्रीत घुग्गी का कहना है कि इस समय वह लंदन में अपनी फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। 11 दिसंबर की शाम कपिल की शादी के लिए भारत लौट आएंगे। वह लंदन से चंडीगढ़ आएंगे और यहां से कपिल की शादी में शरीक होने पहुंचेंगे। घुग्गी का कहना है कि कपिल शर्मा उनका दोस्त नहीं बल्कि छोटा भाई है। उससे पारिवारिक नाता है। इसलिए वह शादी में आने वाले लोगों की मेहमाननवाजी करेंगे।
3 of 5
गुरप्रीत घुग्गी
घुग्गी ने बताया कि वह कपिल की शादी के जालंधर और अमृतसर वाले दोनों समारोह में रहेंगे। कपिल को वह कॉलेज टाइम से जानते हैं। तभी उन्हें कपिल के टैलेंट का अंदाजा लग गया था। उन्हें खुशी है कि कपिल शर्मा ने जिससे प्यार किया, उसके साथ वफा निभाई। वह अपनी कमिटमेंट पर खरा उतरे हैं। वह कपिल को नव दांपत्य जीवन की शुभकामनाएं देते हैं। घुग्गी की हालिया रिलीज फिल्म ‘सन ऑफ मनजीत सिंह’ को कपिल शर्मा ने ही प्रोड्यूस किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
bharti singh
वहीं भारती सिंह का कहना है कि कपिल व उनकी टीम के लिए दोहरी खुशी की बात है। वह कपिल शर्मा की शादी के सभी फंक्शन अटेंड करेंगी। खुशी की बात है कि शीघ्र ही वह कपिल शर्मा के नए शो में भी उनके साथ होंगी। कपिल शर्मा के शो में बुआ के किरदार से घर-घर में लोकप्रिय हुई अदाकारा उपासना सिंह ने कपिल शर्मा को विवाह की शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि वह दुआ करती हैं कि कपिल शर्मा के लिए ये नववर्ष खुशियों की सौगातें लेकर आए।
विज्ञापन
5 of 5
उपासना सिंह
- फोटो : फाइल फोटो
उपासना सिंह ने बताया कि हालांकि उन्हें भी शादी का निमंत्रण मिला है, मगर व्यस्तता के चलते शादी समारोह में शायद शामिल न हो सकें क्योंकि आज ही उनके नए कॉमेडी शो ‘कानपुर वाले खुरानाज’ का शूट शुरू हुआ है। अगर 12 दिसंबर को शूट न हुआ तो वह शादी में जरूर शिरकत करेंगी वर्ना मुंबई में होने वाली रिसेप्शन में तो जाना तय ही है। अदाकारा उपासना सिंह इन दिनों सुनील ग्रोवर के नए शो ‘कानपुर वाले खुरानाज’ में व्यस्त है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।