{"_id":"5b4866624f1c1bc5248b64c8","slug":"chandigarh-renowned-fashion-designer-manish-malhotra-interview","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मनीष मल्होत्रा ने खुद खोला अपनी निजी जिंदगी का एक राज, श्रीदेवी के बारे में कही बड़ी बात","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
मनीष मल्होत्रा ने खुद खोला अपनी निजी जिंदगी का एक राज, श्रीदेवी के बारे में कही बड़ी बात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड के मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने खुद अपनी निजी जिंदगी का एक राज खोला। वहीं उन्होंने दिवंगत अदाकारा श्रीदेवी के बारे में भी बड़ी बात कही। पढ़ें स्पेशल इंटरव्यू...
2 of 7
manish malhotra
मनीष मल्होत्रा मोहाली में सेक्टर 8 स्थित आईनिफ्ड इंस्टीट्यूट की 24वीं वर्षगांठ के मौके पर आए थे। यहां उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि संघर्ष के दिनों में मैंने भी टेंशन भरी रातें बिताई हैं, लेकिन अब हर स्थिति के साथ खुद को बैलेंस करना सीख गया हूं। ऐसी रातें भी आईं जब दिनभर की थकान के बावजूद टेंशन में सो नहीं पाता था। अब वो सब याद करके प्रेरणा मिलती है।
3 of 7
manish malhotra
मनीष ने कहा कि वे बचपन में ही अपनी मां को मेकअप, लिपिस्टिक शेड, साड़ियों के लिए एडवाइज दिया करते थे। स्कैचिंग, पेंटिंग शुरू से ही पसंद थी। स्कूल में एवरेज स्टूडेंट था, लेकिन फैशन को लेकर अपनी आर्ट के कारण मुझे कभी दिक्कत नहीं हुई। छोटे लेवल से करियर की शुरुआत की। एक बुटिक में जॉब भी की, जहां महज 500 रुपये सैलरी मिलती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा
मनीष कहते हैं कि आज फैशन इंडस्ट्री में तेजी से बदलाव आया है। हाल ही में उन्होंने शशांक खेतान की फिल्म धड़क के लिए डिजाइन किया है, जिसमें श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर एवं ईशान खट्टर हैं। श्रीदेवी जी मेरी ऑल टाइम फेवरेट एक्ट्रेस थीं। उनका ड्रेसिंग सेंस इतना कमाल का था कि देखते ही दिमाग में ड्रेस का डिजाइन घूम जाता था।
विज्ञापन
5 of 7
Manish Malhotra
मनीष कहते हैं कि पर्सनल हो या प्रोफेशनल लाइफ। इनके अलग-अलग बैलेंस बनाना जरूरी है। हमें नए आइडियाज, क्रिएटिविटी, क्रेडिबिलिटी, बिजनेस के हर पहलू और अपने क्लाइंट्स की उम्मीदों के बीच एक बैलेंस बनाकर रखना पड़ता है, तभी हम सफल हो सकते हैं। मैंने धैर्य रखना सीना है, इंसान की नेचर नहीं बदलती, इसलिए मैं कभी-कभी धैर्य खो देता हूं, पर बैलेंस बना लेता हूं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।