फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

डॉ. हाथी के अंतिम संस्कार में कुछ ऐसा करते दिखे लोग तो गुस्से में दिखीं बबीता, डाली ऐसी पोस्ट

Fri, 13 Jul 2018 01:54 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 13 Jul 2018 01:54 PM IST
विज्ञापन
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah fame babita ji angry on people taking selfies at dr hathi cremation
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में डॉक्टर हाथी का किरदार निभाने वाले एक्टर कवि कुमार आजाद अब हमारे बीच नहीं है। सोमवार को अचानक दिल का दौरा पड़ने की वजह से उनका निधन हो गया था। मंगवार को तेज बारिश के बीच और तारक मेहता की पूरी टीम की मौजूदगी में डॉ. हाथी का अंतिम संस्कार किया गया। डॉ. हाथी हंसमुख स्वभाव के व्यक्ति थे।
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah fame babita ji angry on people taking selfies at dr hathi cremation
dr hathi
इस बीच शो में बबीता जी का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता अंतिम संस्कार के वक्त वहां मौजूद लोगों की हरकतों से गुस्से में हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किए हैं। बबीता जी ने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए लिखा, 'लोगों के व्यवहार से मैं दुखी हूं, जब हमने डॉक्टर हाथी को अंतिम विदाई थी। अंतिम संस्कार से पहले लोग सेल्फी ले रहे थे, वीडियो बना रहे थे।'
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah fame babita ji angry on people taking selfies at dr hathi cremation
dr hathi
मुनमुन दत्त ने आगे कहा- चाहे वो कोई भी हो आंटी हो अंकल या जवान लोग। ये सब बेहूदा है। ये दिखाता है कि लोगों के दिल में जरा भी दूसरों के लिए इज्जत नहीं है। ऐसे तनावपूर्ण माहौल में भी आप लोग सेल्फी खींच रहे हैं। ऐसे समय में पब्लिक कभी रिस्पेक्ट दिखाने के लिए नहीं आती बस सेलेब्रिटी को देखने, फोटो खिंचाने आती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah fame babita ji angry on people taking selfies at dr hathi cremation
dr hathi

आपको बता दें, डॉ हाथी का वजन कभी 254 किलो हुआ करता था। इससे उन्हें चलने-फिरने में काफी दिक्कत होती थी। साल 2010 में उन्होंने सर्जरी करवाकर 80 किलो वजन कम करवाया था। कवि कुमार उर्फ डॉ. हाथी को कविताएं लिखने का भी बेहद शौक था। कवि कुमार आनंद 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के साथ इस कॉमेडी सीरियल के शुरू होने के एक साल बाद जुड़े थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed