{"_id":"5b485ab64f1c1b0a278b62ea","slug":"sanjay-dutt-says-anushka-sharma-winnie-diaz-role-in-not-real-in-sanju-film","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'संजू' में दिखाया गया ये सबसे बड़ा झूठ, रिलीज के 14 दिन बाद संजय दत्त ने खुद किया खुलासा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'संजू' में दिखाया गया ये सबसे बड़ा झूठ, रिलीज के 14 दिन बाद संजय दत्त ने खुद किया खुलासा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
'संजू' फिल्म में रणबीर कपूर ने संजय दत्त के किरदार को बड़े परदे पर ऐसे जिया है कि हर कोई उससे खुद को आसानी से जोड़ पा रहा है। इस फिल्म के लिए रणबीर ने खूब मेहनत की है जो कि फिल्म में साफ दिखाई दी। हालांकि कुछ लोगों ने 'संजू' रिलीज के बाद सवाल उठाए कि क्या सही में फिल्म में सच दिखाया गया है। इस पर हाल ही में संजय दत्त ने बयान दिया है जो आपको हैरान कर देगा।
2 of 5
sanju
2 घंटे 40 मिनट की फिल्म में राजकुमार हिरानी ने मानों संजय दत्त की जिंदगी को निचोड़ कर रख दिया हो। ड्रग्स की लत में डूबने से लेकर उसके छुटकारा दिलाने तक की सारी कहानी को बयां किया गया है। ऐसे में लोगों के मन में फिल्म में दिखाए गए कुछ तथ्यों को लेकर संदेह हो रहा था जिस पर संजय दत्त ने बेबाक बयान दिया।
3 of 5
sanju
निजी चैनल पर संजय दत्त से जब पूछा गया कि क्या फिल्म में सब कुछ असली है? इस पर बाबा ने जवाब देते हुए कहा - 'फिल्म में जो कुछ भी दिखाया गया है एकदम असली है सिवाय लेखक के जिसका नाम विनी है। कहानी को बताने के लिए यह किरदार जोड़ा गया है।' आपको बता दें, संजू फिल्म में अनुष्का शर्मा ने विनी नाम की लेखक का किरदार निभाया है जो कि संजय दत्त की जिंदगी पर किताब लिखती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
sanju
विनी का किरदार फिल्म में 'संजू' की कहानी को बयां करने का सूत्रधार बनता है। फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे रणबीर और दिया अनुष्का के पास किताब लिखवाने के लिए जाते हैं और अपनी कहानी उन्हें सुनाते हैं। फिल्म में अनुष्का शर्मा को मशहूर लेखक के तौर पर पेश किया गया है।
विज्ञापन
5 of 5
sanjay dutt and paresh gehlani
आपको बता दें, 'संजू' रिलीज होने के बाद यह संजय दत्त का पहला इंटरव्यू है जो कि काफी चर्चा में है। इस इंटरव्यू के दौरान संजय दत्त ने फिल्म रिलीज के बाद उठ रहे कई सवालों का जवाब दिया है। इसके साथ ही बताया कि 'साहब बीवी और गैंगस्टर' तीसरे पार्ट में उन्होंने किस तरह का किरदार निभाया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।