फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सुशांत मामले में सिनटा ने किया सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत, न्याय तंत्र पर जताया भरोसा

Wed, 19 Aug 2020 09:27 PM IST
प्रतीक्षा राणावत अमर उजाला, मुंबई
अमर उजाला, मुंबई Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Wed, 19 Aug 2020 09:27 PM IST
विज्ञापन
CINTAA Member Amit Behl Reaction On Sushant Singh Rajput Verdict Of Sushant Singh Rajput
अमित बहल, सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के कथित आत्महत्या मामले में सुप्रीम कोर्ट की तरफ से सीबीआई जांच की अनुमति देने का फैसला सुशांत के चाहने वालों के लिए एक नई ऊर्जा लेकर आया है। हिंदी सिनेमा में काम करने वाले कलाकारों की संस्था सिनटा ने भी इस फैसले का स्वागत किया है।

CINTAA Member Amit Behl Reaction On Sushant Singh Rajput Verdict Of Sushant Singh Rajput
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

सिने एंड टेलीविजन आर्टिस्ट्स एसोसिएशन के सीनियर ज्वाइंट सेक्रेटरी अमित बहल को भी लगता है कि इस मामले के पीछे जरूर कोई बड़ी बात होगी। इसलिए सुप्रीम कोर्ट ने मामले की जांच सीबीआई को सौंपी है। अमित कहते हैं कि अगर यह मामला आत्महत्या का है तो बात दूसरी है लेकिन उनकी मौत का कारण तो सामने आना ही चाहिए।

CINTAA Member Amit Behl Reaction On Sushant Singh Rajput Verdict Of Sushant Singh Rajput
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

सुशांत के कथित आत्महत्या मामले में बुधवार सुबह 11 बजे जैसे ही सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई जांच की अनुमति दी, वैसे ही सोशल मीडिया पर 'सच्चाई की विजय हुई' जैसे पोस्ट सुशांत के चाहने वालों की तरफ से साझा किए जाने लगे। सिर्फ सुशांत के प्रशंसक ही नहीं बल्कि, फिल्म इंडस्ट्री के अक्षय कुमार, कंगना रनौत, अंकिता लोखंडे, शेखर सुमन, अनुपम खेर, हिना खान आदि जैसे कलाकार भी सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत करने लगे।


विज्ञापन
विज्ञापन
CINTAA Member Amit Behl Reaction On Sushant Singh Rajput Verdict Of Sushant Singh Rajput
सुशांत सिंह राजपूत केस में सुप्रीम कोर्ट का फैसला - फोटो : सोशल मीडिया

सुशांत के मामले में शुरुआत से ही सीबीआई की जांच की मांग करने वाले इस फैसले को अपनी एक जीत की तरह ही देख रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बारे में अमित कहते हैं, 'पुलिस कानून और देश का न्याय तंत्र बहुत होशियार है। उन्हें लगता होगा कि कहीं पर कुछ घालमेल हुआ है तो ही उन्होंने यह फैसला लिया होगा। अब फैसला ले ही लिया है तो दूध का दूध हो ही जाने दो। और कोई भी न्याय प्रिय नागरिक तो यही चाहेगा कि जैसे भी हो, सच्चाई बाहर आनी ही चाहिए। लेकिन, सबसे बड़े दुर्भाग्य की बात है कि देश ने एक युवा हुनरमंद कलाकार को खो दिया है।'

विज्ञापन
CINTAA Member Amit Behl Reaction On Sushant Singh Rajput Verdict Of Sushant Singh Rajput
सुशांत सिंह राजपूत (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

ज्ञात है कि अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को मुंबई के बांद्रा स्थित अपने घर में 14 जून को मृत पाया गया था। उनके चाहने वाले तभी से सीबीआई की जांच की मांग कर रहे हैं। अब जब यह केस सीबीआई के हाथ में आ गया है तो वह इसकी छानबीन शुरुआत से करेगी।

पढ़ें: 'पवित्र रिश्ता फंड' से एकता कपूर ने खींचे हाथ, कहा- 'ये फंड मेरे द्वारा शुरू नहीं किया गया'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed