बॉलीवुड की मशहूर गायिका कनिका कपूर इन दिनों लखनऊ में कोविड 19 पॉजिटिव होने के चलते अस्पताल में हैं। बीते दिनों उन्होंने सोशल मीडिया पर खुद को कोरोना संक्रमित होने का खुलासा किया था। कनिका कपूर के कोरोना संक्रमित होने के बाद से लखनऊ सहित पूरे बॉलीवुड में खौफ का माहौल है। कोरोना के संक्रमण का पता चलने से पहले कनिका कपूर ने कई सार्वजनिक कार्यक्रमों में हिस्सा लिया था। वह लखनऊ में आयोजित हुई एक पार्टी में भी गई थीं।
पुलिस को मिला कोरोना वायरस संक्रमित कनिका कपूर का ये दोस्त, कोविड 19 का आया ये रिजल्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस पार्टी में कनिका कपूर ने कई लोगों से मुलाकात भी की। कनिका कपूर के कोरोना वायरस का संक्रमण का पता चलने के बाद पार्टी में मौजूद उनके एक दोस्त लापता चल रहे थे, जिन्हें पुलिस ने ढूंढ लिया है। कनिका कपूर के दोस्त का नाम ओजस देसाई है। ओजस देसाई लखनऊ में हुई उस पार्टी में शामिल थे, जिसमें कनिका कपूर के साथ राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और उनके सांसद बेटे दुष्यंत सिंह, यूपी के स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह भी मौजूद थे।
पुलिस ने ओजस देसाई को पकड़ने के बाद उनका कोविड 19 का टेस्ट करवाया। जिसमें वह नेगेटिव पाए गए। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ओजस देसाई ने पार्टी के बाद खुद को क्वारंटीन कर लिया था और उन्होंने अभी भी खुद को क्वारंटीन किया हुआ है। गौरतलब है कि कनिका कपूर का इलाज लखनऊ के संजय गांधी पीजीआई अस्पताल में चल रहा है। अस्पताल में उन्हें आइसोलेशन में रखा गया है।
कनिका कपूर बीते शुक्रवार से आइसोलेशन में हैं। उनके इलाज के लिए बड़ी डॉक्टर्स की टीम काम कर रही है। सोमवार को कनिका कपूर का फिर से कोविड 19 का टेस्ट किया गया। दूसरे टेस्ट में भी वह कोरोना वायरस से संक्रमित मिलीं। खबरों के अनुसार लखनऊ की पार्टी में शामिल होने से पहले कनिका कपूर लंदन से लौटी थीं। उन्होंने मुंबई में भी कई सार्वजनिक कार्यक्रमों में हिस्सा लिया था। वहीं बीते दिनों ऐसे खबरें आई थीं कि कनिका का इलाज कर रही डॉक्टर्स की टीम उनके नखरों से परेशान है। इतना ही नहीं कनिका कपूर ने अस्पताल के स्टाफ के खराब बर्ताव और गंदे कमरे होने का आरोप लगाया था।
इसके बाद संजय गांधी पीजीआई अस्पताल के निर्देशक डॉ. आरके धीमान ने अपनी प्रतिक्रिया दी और उनके सभी आरोपों का खंडन किया। उन्होंने कहा कि, , 'कनिका कपूर की देखभाल के लिए अस्पताल के कर्मचारियों की चार घंटे में शिफ्ट बदलती हैं, संक्रमण-रोधी उपकरण पहनने के कारण वह खा या पी नहीं सकती हैं। हर चार घंटे बार स्टाफ की ड्यूटी बदलती रहती है और उससे अगली टीम उनका ख्याल रखती है। उनके कमरे को हर चार घंटे बाद साफ किया जा रहा है। कनिका कपूर के सभी आरोप बेबुनियाद हैं।'
पढ़ें: Coronavirus: विदेश घूमना पड़ा कमल हासन के परिवार पर भारी, बेटी ने किया ये बड़ा खुलासा

कमेंट
कमेंट X