{"_id":"5fde32b88ebc3e3e723034fe","slug":"court-asks-mumbai-police-to-investigate-defamation-complaint-of-javed-akhtar-against-kangana-ranaut","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जावेद-कंगना विवाद में मुंबई पुलिस की एंट्री, जांच पूरी कर अदालत में इस तारीख को जमा करनी होगी रिपोर्ट","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
जावेद-कंगना विवाद में मुंबई पुलिस की एंट्री, जांच पूरी कर अदालत में इस तारीख को जमा करनी होगी रिपोर्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अभिनेत्री कंगना रणौत और लेखक जावेद अख्तर के बीच बयानबाजी से पैदा हुए तनाव को ध्यान में रखते हुए मुंबई की एक अदालत ने इस मामले की जांच करने का आदेश मुंबई पुलिस को दिया है। अदालत ने निर्देश देते हुए पुलिस से कहा है कि मामले की गहराई से जांच करें और इसकी पूरी रिपोर्ट बनाकर 16 जनवरी तक अदालत में पेश करें। कुछ समय पहले जावेद अख्तर ने अदालत में मुकदमा दायर करते हुए बताया था कि कंगना के कुछ बयानों ने उनकी छवि को धूमिल किया है।
कंगना और जावेद के बीच बयानबाजी से पैदा हुए विवाद की सुनवाई अदालत में शनिवार के दिन की गई। जावेद अख्तर के वकील निरंजन मुंदारगी ने कहा है कि अदालत ने शनिवार को जुहू पुलिस को हिदायत दी है कि वह 16 जनवरी तक मामले की पूरी रिपोर्ट अदालत में जमा करें। वकील का कहना है कि जावेद ने 55 सालों में अपनी प्रतिष्ठा बनाई है और उनकी छवि को धूमिल करने के लिए कंगना रणौत ने टीवी और सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ कुछ निराधार टिप्पणियां की हैं।
3 of 5
सुशांत सिंह राजपूत और कंगना रणौत
- फोटो : PTI
जून के महीने में जब युवा अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने कथित तौर पर आत्महत्या की उसके बाद से ही अभिनेत्री कंगना पूरे सिनेमा जगत पर हमलावर रही हैं। इस दौरान जब उन्होंने सभी पर एक तरफा हमला करना शुरू किया तो कंगना के विरोध में बहुत से लोग आए। इनमें जावेद अख्तर भी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
जावेद अख्तर
- फोटो : ट्विटर
जावेद ने जब अदालत में कंगना के खिलाफ मुकदमा दायर किया तब उनका कहना था कि कंगना ने अपने बयानों में उनका नाम भी घसीटा है। दरअसल, कंगना ने जब ऋतिक रोशन के साथ अपने विवाद पर बात की तो इसमें भी जावेद अख्तर का नाम आया।
विज्ञापन
5 of 5
कंगना रणौत
- फोटो : twitter@KanganaTeam
कंगना ने कहा था कि वह ऋतिक रोशन के खिलाफ कुछ करना चाहती थीं लेकिन जावेद हमेशा उन्हें रोकते रहे और जावेद ने कंगना को धमकी भी दी कि वह रोशन परिवार के खिलाफ कुछ न बोलें। इन सभी बयानों को जावेद ने झूठा बताया और इस पर उन्होंने अदालत में मानहानि का मुकदमा ठोका।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।