अभिनेता सोहम शाह की फिल्म 'क्रेजी' शुक्रवार, 28 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। फिल्म को लेकर काफी दिनों से चर्चा थी, क्योंकि 'तुम्बाड' के बाद फैंस सोहम की नई फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। हालांकि, सोहम की यह फिल्म 'तुम्बाड' जैसा कमाल नहीं दिखा सकी। पहले दिन ही बॉक्स ऑफिस पर फिल्म हाल बुरा रहा। वहीं, आज की कमाई के आंकड़े भी सामने आ चुके हैं। चलिए जानते हैं फिल्म ने कितनी कमाई की।
Crazxy Collection Day 7: पहले हफ्ते में ही निकला 'क्रेजी' का दम, सातवें दिन भी लाखों में सिमट गई फिल्म की कमाई
Crazxy Collection Day 7: सोहम शाह की फिल्म 'क्रेजी' के सातवें दिन का कलेक्शन सामने आ चुका है, लेकिन यह फिल्म आज भी अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज की कमाई
सिनेमाघरों में आज 'क्रेजी' का पहला गुरुवार था। ऐसे में आज फिल्म को रिलीज हुए एक हफ्ता पूरा हो चुका है। कल यह फिल्म अपने दूसरे हफ्ते में प्रवेश कर लेगी। हालांकि, पहले हफ्ते में ही फिल्म की हालत काफी खस्ता हो गई। आज सातवें दिन फिल्म ने शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, 65 लाख रुपये की कमाई की।
फिल्म की कुल कमाई
फिल्म की कमाई पहले हफ्ते में ही लाखों में सिमटने लगी है। साथ ही गुजरते दिनों के साथ इसकी कमाई में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। फिल्म ने बीते दिन 75 लाख रुपये की कमाई की थी। वहीं, आज इसके कमाई में 10 लाख रुपये की गिरावट दर्ज की गई। वहीं, कुल कमाई की बात करें तो 'क्रेजी' अब तक 6.60 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर चुकी है।
फिल्म की अब तक की कमाई
रिपोर्ट्स के अनुसार, सोहम शाह की 'क्रेजी' 20 करोड़ रुपये के बजट में बनी है। फिल्म को समीक्षकों की सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली थी, बावजूद इसके फिल्म अच्छी कमाई नहीं कर पा रही है। चलिए फिल्म की अब तक की कमाई पर एक नजर डालते हैं...
| पहले दिन | एक करोड़ |
| दूसरे दिन | 1.35 करोड़ रुपये |
| तीसरे दिन | 1.4 करोड़ रुपये |
| चौथे दिन | 75 लाख रुपये |
| पांचवें दिन | 70 लाख रुपये |
| छठे दिन | 75 लाख रुपये |
| सातवें दिन | 65 लाख रुपये |
| कुल कमाई | 6.60 करोड़ रुपये |
सोहम की पिछली का कलेक्शन
सोहम शाह की आखिरी रिलीज फिल्म 'तुम्बाड' थी, जिसे समीक्षकों के साथ-साथ दर्शकों का भी भरपूर प्यार मिला था। हालांकि, जब यह फिल्म 2018 में रिलीज हुई थी तो यह फ्लॉप साबित हुई, लेकिन 2024 इस फिल्म को री-रिलीज किया गया, जिसके साथ यह हिट साबित हुई। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 44.05 करोड़ रुपये की कमाई की, जबकि इस फिल्म का बजट 15 करोड़ रुपये था।