फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कानूनी पचड़ों में फंसी फिल्म 'साइकिल गर्ल', पिता पर करार तोड़ने और झूठी कहानी बनाने का लगा आरोप

Fri, 03 Jul 2020 01:27 PM IST
shrilata biswas अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: shrilata biswas Updated Fri, 03 Jul 2020 01:27 PM IST
विज्ञापन
cycle girl jyoti kumari faces legal trouble father accused of breaking contract
पिता के साथ ज्योति कुमारी - फोटो : सोशल मीडिया

अपने चोटिल पिता को गुरुग्राम से दरभंगा तक साइकिल पर बैठाकर घर पहुंचाने वाली 'साइकिल गर्ल' ज्योति कुमारी के पिता कानूनी पचड़ों में फंस गए हैं। मुंबई स्थित एक फिल्म निर्माता कंपनी ने ज्योति के पिता मोहन पासवान पर आरोप लगाया है कि उन्होंने कंपनी के साथ हुआ फिल्म बनाने का करार तोड़ा है इसलिए इस कंपनी ने मोहन को एक लीगल नोटिस भेजा है। साथ ही ज्योति और उसके पिता पर इस घटना के बारे में झूठ बोलने के इल्जाम भी लगाए जा रहे हैं।

cycle girl jyoti kumari faces legal trouble father accused of breaking contract
लॉकडाउन में साइकिल से दरभंगा पहुंचीं ज्योति - फोटो : सोशल मीडिया

देश की राजधानी दिल्ली के निकट स्थित गुरुग्राम से 12 सौ किलोमीटर दूर दरभंगा तक एक साइकिल से यात्रा करने की वजह से ज्योति कुमारी पहले ही 'साइकिल गर्ल' के नाम से मशहूर हो चुकी हैं। उनके जीवन की इसी एक घटना की वजह से एक फिल्म निर्माता कंपनी ने उनकी इस घटना के अधिकार खरीदे और इस पर फिल्म बनाने का फैसला किया। साथ ही यह तय हुआ है कि इस फिल्म में ज्योति का किरदार कोई और नहीं बल्कि खुद ज्योति ही निभाएंगी। इस करार ने ज्योति को एक साधारण लड़की से रातों-रात एक अभिनेत्री का दर्जा दिला दिया।

cycle girl jyoti kumari faces legal trouble father accused of breaking contract
13 साल की ज्योति अपने पिता के साथ - फोटो : सोशल मीडिया

अब इस छोटी मोटी वेब सीरीज और विज्ञापन फिल्म बनाने वाली एक कंपनी वीमेक फिल्म्स ने ज्योति के पिता पर आरोप लगाया है कि उन्होंने किसी दूसरी कंपनी को भी इसी घटना के अधिकार बेचे हैं। इस पर आपत्ति जताते हुए पहले करार कर चुकी कंपनी ने मोहन पासवान को लीगल नोटिस भेजा है। लीगल नोटिस में कंपनी ने मोहन और अपने बीच हुए करार का हवाला देते हुए कहा है कि मोहन दूसरी कंपनी से हुए करार को तुरंत रद्द करें। वह नहीं चाहते कि आने वाले समय में इस फिल्म को लेकर कोई भी विवाद हो। 

विज्ञापन
विज्ञापन
cycle girl jyoti kumari faces legal trouble father accused of breaking contract
पिता के साथ ज्योति कुमारी - फोटो : सोशल मीडिया

ज्योति के पिता मोहन ने जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें यह नोटिस गुरुवार को ही मिला है। वह कहते हैं कि उन्हें दलित समझ कर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है। मोहन ने बताया, 'कंपनी हमें तरह-तरह से डरा धमका रही है लेकिन मैं डरने वाला नहीं हूं। कंपनी के हर सवाल का जवाब मैं कोर्ट में दूंगा। कंपनी ने मुझे असमंजस में डाल कर कागज पर हस्ताक्षर करवा कर करार किया है। रुपये देने का जो समय था वह कंपनी ने पूरा नहीं किया। वह नियम तोड़ देंगे तो ठीक है और मैं तोड़ दूं तो गलत है।'

विज्ञापन
cycle girl jyoti kumari faces legal trouble father accused of breaking contract
संजय मिश्रा - फोटो : सोशल मीडिया

ज्ञात है कि 'आत्मनिर्भर' नाम से तय किए गए शीर्षक वाली फिल्म के निर्देशन की जिम्मेदारी शाइनी कृष्णा को दी गई है। शाइनी ने वर्ष 2011 में आई फिल्म '4पीएम ऑन द कोर्ट' का निर्देशन किया है। वहीं, 'प्राइवेट नंबर' और 'जुगाड़' जैसी फिल्मों में भी निर्देशन टीम से जुड़े रहे हैं। फिल्म में ज्योति का किरदार तो खुद ज्योति ही निभाएंगी। वहीं, ज्योति के पिता के किरदार को निभाने के लिए भारतीय सिनेमा के जाने-माने अभिनेता संजय मिश्रा का चयन किया गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed