अभिनेता दीपक तिजोरी बॉलीवुड के शानदार और दिग्गज कलाकारों में से एक हैं। उन्होंने 90 के दशक की कई फिल्मों में अपने अभिनय से दर्शकों के दिलों को लंबे समय तक जीता था। दीपक तिजोरी ने आमिर खान, अक्षय कुमार और शाहरुख खान सहित कई दिग्गज कलाकारों के साथ काम किया था। उनका जन्म 28 अगस्त साल 1961 को मुंबई में हुआ था। दीपक तिजोरी के जन्मदिन पर हम आपको बताते हैं उनसे जुड़ी कुछ खास बातें।
सह कलाकार के तौर सुपरहिट साबित हुए दीपक तिजोरी, महेश भट्ट की इस फिल्म से शुरू किया था करियर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दीपक तिजोरी ने अपनी पूरी पढ़ाई मुंबई से ही की है। कॉलेज के दौरान ही वह एक थियेटर ग्रुप से जुड़े। इस थियेटर ग्रुप का हिस्सा आमिर खान, आशुतोष गोवारिकर और परेश रावल जैसे शानदार कलाकार थे। दीपक तिजोरी ने अपने करियर की शुरुआत महेश भट्ट की फिल्म 'आशिकी' से की थी। साल 1990 में आई इस रोमांटिक ड्रामा फिल्म में वह सह कलाकार के तौर पर भी दिखाई दिए थे। फिल्म में उनके अभिनय को खूब पसंद किया गया था।
फिल्म आशिकी के बाद दीपक तिजोरी ने 'दिल है के मानती नहीं', 'सड़क', 'खिलाड़ी' और 'जो जीता वही सिकंदर' सहित कई शानदार फिल्मों में सह कलाकार के तौर पर काम किया। एक समय ऐसे आया जब सह अभिनेता के तौर पर दीपक तिजोरी सुपरहिट हो गए थे। साल 1993 में फिल्म 'पहला नशा' में दीपक तिजोरी मुख्य अभिनेता के तौर पर दिखाई दिए थे। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री पूजा भट्ट और रवीना टंडन थीं, लेकिन यह फिल्म ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी।
फिल्मों में लंबे समय तक अभिनय करने के बाद दीपक तिजोरी ने निर्देशन की तरफ अपना रुख करने का फैसला किया। उन्होंने साल 2003 में एडल्ट कॉमेडी ड्रामा फिल्म 'ऊप्स' से अपनी निर्देशन पारी की शुरुआत की थी। इस फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों ने नकार दिया था। यहां तक कि सेंसर बोर्ड के पास भी दीपक तिजोरी की यह फिल्म अपने बोल्ड कंटेंट और सीन की वजह से फंसी रही। उन्होंने कई और फिल्मों का निर्देशन किया था। जिनमें 'टॉम डिक और हैरी', 'फॉक्स' और 'खामोशी- खौफ की एक रात' थीं, उनकी यह फिल्में भी बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिख सकीं।
बतौर अभिनेता के तौर पर दीपक तिजोरी आखिरी बार साल 2018 में आई फिल्म 'साहेब बीवी और गैंगस्टर 3' में नजर आए थे। दीपक तिजोरी ने इस फिल्म में काम करने के मौके पर बात करते हुए बताया था कि जब वह निर्देशक तिग्मांशु धूलिया से मिलने गए थे, तब उनकी दाढ़ी बढ़ी हुई थी। अपने इसी लुक में उन्होंने कुछ तस्वीरें भी खिंचवाई थीं जो उन्होंने तिग्मांशु धूलिया के दोस्त को दे दी। जब फिल्म 'साहब बीवी और गैंगस्टर 3' के निर्माता राहुल मित्तल की नजर उन तस्वीरों पर पड़ी तो उन्होंने दीपक को इस फिल्म में कास्ट करने का फैसला किया था।
पढ़ें: सुशांत सिंह राजपूत के ड्रग्स लेने की बात का इस शख्स ने किया इनकार, हर समय साथ रहने का किया दावा