फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सुशांत सिंह राजपूत के ड्रग्स लेने की बात का इस शख्स ने किया इनकार, हर समय साथ रहने का किया दावा

Wed, 26 Aug 2020 08:18 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Wed, 26 Aug 2020 08:18 PM IST
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput death case late actor ex assistant ankit acharya denies that the actor was taking drugs
सुशांत सिंह राजपूत (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में ड्रग्स का एंगल आ जाने के बाद लोगों के जेहन में नए सवाल खड़े हो गए हैं। मंगलवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने रिया चक्रवर्ता के व्हाट्सएप से डिलीट की गई चैट को सीबीआई और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) को सौंपी। जिसके बाद सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में ड्रग्स का एंगल भी जुड़ गया है। वहीं अब दिवंगत अभिनेता के पूर्व असिस्टेंट अंकित आचार्य ने बड़ी बात बोली।

Sushant Singh Rajput death case late actor ex assistant ankit acharya denies that the actor was taking drugs
सुशांत सिंह राजपूत (फाइल फोटो) - फोटो : instagram: sushantsinghrajput

असिस्टेंट अंकित आचार्य ने हाल ही में मीडिया से बात की। जिसमें उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत के ड्रग्स लेने की बात को सिरे से खारिज किया है। अंकित आचार्य सुशांत को भैया बोलते थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अंकित आचार्य ने कहा, 'जब मैं सुशांत भैया के साथ था तो मैंने कभी उन्हें ड्रग्स लेते नहीं देखा था। वह अपनी स्वास्थ्य का काफी ध्यान रखते थे। वह फिटनेस को लेकर बहुत सजग थे। जूस, प्रोटीन शेक पीते थे और खाने-पीने का बहुत ध्यान रखते थे।'

Sushant Singh Rajput death case late actor ex assistant ankit acharya denies that the actor was taking drugs
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : instagram: sushantsinghrajput

अंकित आचार्य ने सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बारे में कहा, 'मुझे पता था कि सुशांत भैया बिल्कुल ठीक थे। मैं मान नहीं सकता कि उनकी मौत आत्महत्या है। निश्चित तौर पर यह एक हत्या है। यह मान भी लिया जाए कि सुशांत भैया ने खुद को फांसी पर लटकाया तो ऐसे मामलों में हमेशा यू शेप का निशान आता है। लेकिन जब कोई आपका गला घोंटता है तो यही निशान ओ शेप का हो जाता है। सुशांत भईया के मामले में यह ओ शेप का निशान मिला है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput death case late actor ex assistant ankit acharya denies that the actor was taking drugs
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : instagram: sushantsinghrajput

गौरतलब है कि अंकित आचार्य सुशांत सिंह राजपूत के साथ हर समय उनके साथ रहते थे, लेकिन पिछले साल अक्टूबर में रिया चक्रवर्ती ने उनके पूरे स्टाफ को बदल दिया था। जिसके बाद अंकित आचार्य को अपने नौकरी छोड़नी पड़ी थी। वहीं मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार प्रवर्तन निर्देशालय (ईडी) और सीबीआई के साथ अब इस मामले की जांच नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) भी करेगा।  सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले ड्रग्स का एंगल आने के बाद ईडी ने नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो को इस संदर्भ में ड्रग्स और आर्थिक पहलू से जांच करने की अपील की है।
 

विज्ञापन
Sushant Singh Rajput death case late actor ex assistant ankit acharya denies that the actor was taking drugs
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : instagram: sushantsinghrajput

प्रवर्तन निर्देशालय ने एनसीबी को पत्र लिखकर इस मामले में यह पता लगाने के लिए कहा है कि रिया चक्रवर्ती और सुशांत सिंह राजपूत के पास ड्रग्स कहां से आते थे। वहीं एनसीबी के निर्देशक राकेश अस्थाना ने कहा है, 'हमें ईडी को ओर से मंगलावर शाम को पत्र मिला है और ड्रग्स के मामले में आर्थिक पहलू से जांच करने को बोला है। उन्होंने पाया है कि रिया और सुशांत को ड्रग्स सप्लाई होती थी। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो इस मामले में एक टीम बनाएगी और इससे जुड़े सभी लोगों से पूछताछ करेगी।'



पढ़ें: सुशांत सिंह राजपूत केस: बढ़ सकती हैं रिया की और मुश्किलें, ईडी, सीबीआई के साथ अब ये एजेंसी भी करेंगी जांच

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed