{"_id":"6289c1f8fba3267fee6f5767","slug":"deepika-padukone-added-glamor-by-her-looks-to-the-cannes-film-festival-2022-fans-went-crazy-after-seeing-the-pictures","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Cannes 2022: कान फिल्म फेस्टिवल में दीपिका पादुकोण ने लगाया ग्लैमर का तड़का, तस्वीरें देख दीवाने हुए फैंस","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Cannes 2022: कान फिल्म फेस्टिवल में दीपिका पादुकोण ने लगाया ग्लैमर का तड़का, तस्वीरें देख दीवाने हुए फैंस
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मेघा चौधरी
Updated Sun, 22 May 2022 10:27 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
दीपिका पादुकोण
- फोटो : Instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
साल का सबसा बड़ा फिल्मी इवेंट कान फिल्म फेस्टिवल इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है। फेस्टिवल के साथ ही इसकी रेड कार्पेट पर सेलेब्स से लुक्स देखने के लिए फैंस काफी उत्सुक रहते हैं। इस बार फेस्टिवल में भारत को कंट्री ऑफ ऑनर का दर्जा मिला है, तो वहीं अभिनेत्री दीपिका पादुकोण जूरी का हिस्सा हैं। दीपिका अपने रेड कार्पेट लुक्स से सबको दीवाना बना रही हैं।हाल ही में अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने तीन लुक फैंस के साथ साझा किए हैं, जिनमें वह बेहद खूबसूरत दिखाई दे रही हैं।
2 of 4
दीपिका पादुकोण
- फोटो : Instagram
पहले लुक में वह ब्लैक कलर की ड्रेस में नजर आ रही हैं। ब्लैक प्लंजिंग नेकलाइन वाली इस ड्रेस को अभिनेत्री ने बहुत ही खूबसूरती से कैरी किया है। दीपिका ने अपने बालों को पीछे की ओर बांधा है। वहीं, गले में डायमंड नेकपीस, डायमंड इयररिंग्स और फर्स्ट फिंगर में रिंग पहनी है। इसके साथ ही अपने लुक को कंपलीट करने के लिए उन्होंने रेड लिपस्टिक और न्यूड मेकअप किया है। अपने इस लुक में दीपिका काफी गॉर्जियस लग रही हैं।
3 of 4
दीपिका पादुकोण
- फोटो : Instagram
दीपिका पादुकोण के दूसरे लुक की बात करें तो वह लूई वीटॉन की एक बेज कलर की जैकेट ड्रेस में नजर आ रही हैं। उन्होंने प्रिंटेड शर्ट पहनी के ऊपर जैकेट को पहना हुआ है, जो काफी कूल लग रहा है। वहीं अपने बालों में उन्होंने हल्के वेवी कर्ल्स रखे हैं। इसके साथ ही आंखों को स्मोकी आई लुक दिया गया है और नी-हाई बूट्स पहने है। दीपिका का ये लुक फैंस को काफी पसंद आ रहे हैं। फैंस उन्हें क्वीन बता रहे हैं। इस लुक में दीपिका एक डिनर पार्टी का हिस्सा बनने गई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
दीपिका पादुकोण
- फोटो : Instagram
वहीं, तीसरे लुक में वह लूई वीटॉन की पिंक बटन वाली स्कर्ट के साथ व्हाइट शर्ट में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। उन्होंने नी-हाई बूट्स के साथ लुक को पूरा किया और एक छोटा ब्लैक बैग कैरी किया। मैसी हेयर लुक के साथ दीपिका ने विंग्ड आईलाइनर लगाया है, जिसमें वह काफी क्लासी लग रही हैं। बता दें कि दीपिका लुई वीटॉन की पहली भारतीय एम्बेस्डर बनी हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।