सब्सक्राइब करें

Saturday Box Office Report: कैंसिल हुए 'धाकड़' के शोज, 'भूल भुलैया 2' ने दूसरे दिन मारी उछाल; पढ़िए बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Sun, 22 May 2022 09:46 AM IST
विज्ञापन
Saturday Box Office Report Bhool Bhulaiyaa 2 Dhaakad Day 2 Sarkaru Vaari Paata Day 10 Saunkan Saunkne Day 10
धाकड़, भूल भुलैया 2 - फोटो : social media

कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी-स्टारर 'भूल भुलैया 2' साल 2022 की अब तक की सबसे बड़ी ओपनर बन गई है। फिल्म ने अपने पहले ही दिन 14 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर ली है। वहीं दूसरे दिन भूल भुलैया 2 के कारोबार में 28 फीसदी से ज्यादा की उछाल देखने को मिला है। कंगना रणौत की 'धाकड़' की बात करें तो इसके दूसरे दिन के कलेक्शन में गिरावट देखने को मिली है। यहां जानिए शनिवार का बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट..

Trending Videos
Saturday Box Office Report Bhool Bhulaiyaa 2 Dhaakad Day 2 Sarkaru Vaari Paata Day 10 Saunkan Saunkne Day 10
भूल भुलैया 2 - फोटो : social media

भूल भुलैया 2
कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की फिल्म 'भूल भुलैया 2' के दूसरे दिन के कलेक्शन में शानदार उछाल देखने को मिला है। शुरुआती अनुमानों के मुताबिक फिल्म ने शनिवार को तकरीबन 18.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। यानी 'भूल भुलैया 2' ने अब तक कुल 32 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Saturday Box Office Report Bhool Bhulaiyaa 2 Dhaakad Day 2 Sarkaru Vaari Paata Day 10 Saunkan Saunkne Day 10
धाकड़ - फोटो : सोशल मीडिया

धाकड़
कंगना रणौत की एक्शन थ्रिलर फिल्म 'धाकड़' दूसरे दिन भी दर्शकों को आकर्षित करने में नाकाम रही। फिल्म ने शनिवार को भी संग्रह में कोई वृद्धि नहीं दिखाई है। यही कारण है कि दूसरे दिन कंगना रणौत की फिल्म के कई शोज रद्द कर दिए गए। फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो 'धाकड़' ने दूसरे दिन 1.05 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। 

Saturday Box Office Report Bhool Bhulaiyaa 2 Dhaakad Day 2 Sarkaru Vaari Paata Day 10 Saunkan Saunkne Day 10
सरकारु वारी पाटा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

सरकारु वारी पाटी
महेश बाबू और कीर्ति सुरेश की तेलुगू ब्लॉकबस्टर 'सरकारू वारी पाटा' वर्ल्ड बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने के लिए पूरी तरह तैयार है। पूरे भारत में 12 मई को रिलीज हुई इस फिल्म ने शुक्रवार तक 185.60 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। वहीं शनिवार के कलेक्शन की बात करें तो फिल्म 3.37 करोड़ रुपये की कमाई की है।

विज्ञापन
Saturday Box Office Report Bhool Bhulaiyaa 2 Dhaakad Day 2 Sarkaru Vaari Paata Day 10 Saunkan Saunkne Day 10
saukan saukane - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सौकन सौकने
सौकन सौंकने ने पंजाबी फिल्म उद्योग में बॉक्स ऑफिस कमाई के सभी रिकॉर्ड्स तोड़ दिए हैं। फिल्म ने पहले सप्ताहांत में ही 9.21 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। वहीं कुल कलेक्शन की बात करें तो अमरजीत सिंह सरोन की पंजाबी फिल्म 'सौकन सौकने' (2022) ने अब तक 16.50 करोड़ रुपये का संग्रह किया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed