खेल के लिहाज से 14 जुलाई का दिन ऐतिहासिक रहा। आईसीसी वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ जिसमें इंग्लैंड ने जीत दर्ज की। वहीं दूसरी ओर टेनिस प्रेमियों के लिए भी ये दिन बेहद खास रहा। विम्बलडन के फाइनल में रोजर फेडरर को हराकर नोवाक जोकोविच चैंपियन बने। दोनों ही मैच के दौरान ट्विटर पर रिएक्शन की बाढ़ सी आ गई। बॉलीवुड भी इससे अछूता नहीं रहा।
Wimbledon 2019: बहन के साथ स्टेडियम में दिखीं दीपिका, फाइनल के दौरान ऐसा था रिएक्शन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कई बड़े सेलिब्रिटीज करण जौहर, वरुण धवन, विवेक ओबेरॉय और रितेश देशमुख समेत अन्य ने ट्विटर पर अपनी भावनाएं व्यक्त की। दूसरी ओर दीपिका पादुकोण अपनी बहन अनीशा पादुकोण के साथ विम्बलडन का फाइनल देखने स्टेडियम पहुंचीं।
स्टेडियम में बैठकर मैच देखते हुए दीपिका की ये तस्वीरें सामने आई हैं जिसमें वो ताली बजाती नजर आ रही हैं। इस दौरान दीपिका ने व्हाइट कलर का जंप सूट पहना हुआ था, साथ ही ब्लैक सनग्लासेस लगा रखे थे। वहीं अनीशा भी मैचिंग ड्रेस में नजर आईं।
मशहूर बैडमिंटन खिलाड़ी प्रकाश पादुकोण की बेटी दीपिका को हमेशा से खेलों में रुचि रही है। दीपिका खुद भी नेशनल लेवल की बैडमिंटन प्लेयर रह चुकी हैं। बाद में उन्होंने खेल छोड़कर मॉडलिंग और फिर एक्टिंग की ओर रुख किया। बता दें कि दीपिका की बहन अनीशा एक गोल्फ प्लेयर हैं।
इससे पहले दीपिका और उनकी बहन अनीशा को विम्बलडन टेनिस चैम्पियनशिप देखने के लिए न्यौता मिला। दीपिका ने खुशी जाहिर करते हुए विम्बलडन के इस इन्विटेशन कार्ड को सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर किया।
#nowshowing #sisteract @anishapadukone
A post shared by Deepika Padukone (@deepikapadukone) on