कोरोना वायरस के चलते पीएम नरेंद्र मोदी ने देश 15 मार्च तक लॉकडाउन रहने के आदेश दिए हैं। ऐसे में आम लोगों के साथ ही साथ बॉलीवुड सितारे भी घर पर ही वक्त बिता रहे हैं। ऐसे में बॉलीवुड के पावर पैक कपल में में शुमार रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण अपना वक्त कैसे बिताते हैं, इस बारे में हम आपको बता रहे हैं।
लॉकडाउन में 20 घंटे की नींद ले रहे हैं रणवीर सिंह, जानें कैसे वक्त बिता रही हैं दीपिका पादुकोण
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल हाल ही में दीपिका ने वीडियो कॉल से एक इंटरव्यू किया। इस इंटरव्यू में दीपिका ने अपने लॉकडाउन के दिनों का जिक्र करते हुए बताया कि वो अपना दिन कैसे बिताती हैं। दीपिका ने कहा, 'लॉकडाउन के हालात के लिए रणवीर सिंह एक बेहतरीन इंसान हैं। रणवीर करीब 20 घंटे सोते हैं और उसके अलावा बचे हुए चार घंटों में हम फिल्म देखते हैं और एक्सरसाइज करते हैं। रणवीर तो इस खाली वक्त को बहुत एन्जॉय कर रहा है।'
View this post on Instagram
Season 1:Episode 4 Two Two...ChaChaCha Productivity in the time of COVID-19!😷 #exercise
A post shared by Deepika Padukone (@deepikapadukone) on
दीपिका ने आगे कहा, ' रणवीर किचन में कभी नहीं जाता है, लेकिन में इटेलियन और कॉन्टिनेंटल अच्छा बना लेती हूं। हालांकि मुझे हमेशा से ही खाना बनाने से डर लगता था। इस खाली वक्त में मैं भारतीय खाना बनाना सीखना चाहती हूं। वहीं मैं धनिया- पुदीना और बेसन- आटा का अतंर भी समझना चाहती हूं।'
View this post on Instagram
Season 1:Episode 3 #drinkjuice #eatfruit Productivity in the time of COVID-19!😷
A post shared by Deepika Padukone (@deepikapadukone) on
इसके अलावा दीपिका ने कहा, ' मैं अपने पौधों के साथ भी वक्त बिताती हूं और हर दिन रणवीर के साथ एक फिल्म देखती हूं। हाल ही मैंने पैरासाइट और फोर्ड वी फरारी देखी, दोनों ही फिल्में मुझे काफी पसंद आईं। इसके साथ ही जोजो रैबिट भी अच्छी फिल्म है। लॉकडाउन के वक्त के बारे में दीपिका ने कहा, 'मुझे बिलकुल समझ नहीं आता जब कोई कहता है कि मैं बोर हो रहा हूं, मैं वैसी इंसान नहीं हूं। मैं हमेशा कुछ न कुछ करने के लिए निकाल ही लेती हूं। चाहें मैं बहुत बिजी हूं चाहें एक दम खाली, मैं बोर नहीं होती।'
View this post on Instagram
A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh) on
गौरतलब है कि सोशल मीडिया पर रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण अपनी जमकर तस्वीरें और वीडियोज शेयर कर रहे हैं। वैसे बात रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के फिल्मी करियर की करें तो जल्दी ही दोनो 1983 के विश्वकप पर आधारित फिल्म 83 में नजर आने वाले हैं। फिल्म में रणवीर सिंह जहां कपिल देव का किरदार निभा रहे हैं तो वहीं दीपिका पादुकोण कपिल देव की पत्नी के किरदार में नजर आएंगी।
View this post on Instagram
A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh) on