फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लॉकडाउन के दौरान सितारों के वर्कआउट वीडियो पर भड़की थीं फराह खान, अब दीपिका ने दिया जवाब

Mon, 30 Mar 2020 06:24 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Mon, 30 Mar 2020 06:24 PM IST
विज्ञापन
deepika padukone reaction when farah khan slams celebrities workout video during lockdown
deepika padukone - फोटो : social media

लॉकडाउन की वजह से लोग अपने घरों में कैद हैं। इस खाली समय में बॉलीवुड सितारे अपने मनोरंजन के लिए नए-नए तरीके ढूंढ रहे हैं और सोशल मीडिया पर काफी वक्त बिता रहे हैं। कुछ सेलेब्स घर का काम करते हुए वीडियो बनाकर शेयर कर रहे हैं तो वहीं कुछ वर्कआउट का वीडियो पोस्ट कर रहे हैं। पिछले दिनों कोरियोग्राफर और निर्देशक फराह खान ने इन सितारों पर गुस्सा निकाला था। जिस पर दीपिका पादुकोण ने जवाब दिया है।

deepika padukone reaction when farah khan slams celebrities workout video during lockdown
deepika padukone - फोटो : instagram

फराह का कहना था कि ऐसे समय में जब लोग कई मुसीबतों से घिरे हुए हैं तो उन्हें इस तरह से वर्कआउट का वीडियो शेयर नहीं करना चाहिए। फराह के बयान पर अब दीपिका पादुकोण का रिएक्शन आया है। दीपिका ने ये बात एक पत्रकार के साथ लाइव वीडियो चैट के दौरान कही। 

deepika padukone reaction when farah khan slams celebrities workout video during lockdown
deepika padukone - फोटो : social media

दीपिका ने कहा, 'मुझे पता है कि कई लोगों को ऐसे एक्सरसाइज वीडियो से परेशानी है जो सोशल मीडिया पर शेयर किए जा रहे हैं। सही कहूं तो एक्सरसाइज वीडियो शेयर करना या फिर वीडियो शेयर नहीं करना, इन सबका मतलब बस यही है कि आप कैसा महसूस करते हैं ना कि आप कैसे दिखते हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
deepika padukone reaction when farah khan slams celebrities workout video during lockdown
deepika padukone - फोटो : instagram

दीपिका ने आगे कहा, 'ये मुझे और रणवीर को ठीक रखता है। इससे हमारा पूरा दिन बन जाता है।' बता दें कि दीपिका ने ट्रेडमिल पर दौड़ते हुए एक वीडियो शेयर किया था। इसके अलावा कटरीना कैफ, सारा अली खान और शिल्पा शेट्टी सहित कई अन्य ने वर्कआउट के वीडियो पोस्ट किए हैं। 

विज्ञापन
deepika padukone reaction when farah khan slams celebrities workout video during lockdown
Farah Khan - फोटो : Social Media

बता दें कि फराह ने कहा था कि, 'मेरा आप सभी सेलिब्रिटीज और स्टार्स से अनुरोध है कि कृपया अपने वर्कआउट वीडियो बनाना बंद करें। मुझे इस बात के लिए बहुत खुशी है कि ऐसी आपदा में आपको अपने फिगर मेनटेन रखने के अलावा किसी बात की फ्रिक नहीं है लेकिन हम में से कुछ को बल्कि हम में से बहुतों को इस सब के अलावा भी बहुत सारी चीजों की चिंता है। तो कृपया हमारे ऊपर रहम कीजिए और अगर आप यह नहीं कर सकते तो बाद में इस चीज के लिए बुरा महसूस मत करिएगा अगर मैंने आपको अनफॉलो कर दिया।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed