फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने इटली में की थी शाही शादी, फिर से देखें वेडिंग एलबम

Sat, 14 Nov 2020 12:36 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Sat, 14 Nov 2020 12:36 PM IST
विज्ञापन
Deepika padukone and ranveer singh wedding anniversary here look photos
दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह - फोटो : instagram/deepikapadukone

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी को दो साल पूरे हो चुके हैं। कपल ने 14 नवंबर 2018 को इटली में सात फेरे लिए थे। दीपिका और रणवीर ने सिंधी और कोंकणी रीति रिवाज से शादी की थी। दोनों की इस शाही शादी की तस्वीरें उस वक्त सोशल मीडिया पर छाई रहीं। तो चलिए शादी की सालगिरह के मौके पर एक बार फिर से पूरा वेडिंग एलबम दिखाते हैं।

Deepika padukone and ranveer singh wedding anniversary here look photos
दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह - फोटो : instagram/deepikapadukone

रणवीर और दीपिका ने सगाई और मेहंदी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की थीं। वहीं संगीत सेरेमनी में दोनों को डांस करते देखा गया था। दीपिका-रणवीर ने मेहंदी की थीम अपनी फिल्म 'बाजीराव-मस्तानी' के स्टाइल में रखा था। इस रस्म में दीपिका और रणवीर ने पीच कलर के कपड़े पहने। दीपिका के हैवी रॉयल लहंगे से तो नजर हटाना मुश्किल था।   

Deepika padukone and ranveer singh wedding anniversary here look photos
दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

दीपिका और रणवीर ने शादी के दौरान दो लुक अपनाए। सिंधी शादी में दीपिका ने लाल रंग का लहंगा पहना था। वहीं रणवीर लाल शेरवानी में नजर आए थे। दीपिका की चुनरी पर लिखे मंत्र ने सभी का ध्यान खींचा था। दीपिका की शादी के बाद चुनरी पर मंत्र लिखने का चलन चल पड़ा था। इस खूबसूरत लहंगे को मशहूर डिजाइनर सब्यसाची ने डिजाइन किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Deepika padukone and ranveer singh wedding anniversary here look photos
दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह - फोटो : वीरल भयानी

रणवीर ने बरात ले जाने के लिए भी बिल्कुल रॉयल अंदाज अपनाया। इटली में उन्होंने एक रॉयल विंटेज बोट ली थी। रिपोर्ट के मुताबिक, इस रॉयल विंटेज बोट के लिए चार करोड़ रुपए खर्च किए गए थे।  

विज्ञापन
Deepika padukone and ranveer singh wedding anniversary here look photos
दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

इटली के लेक कोमो में 14-15 नवंबर को शादी की रस्में हुईं। उसके बाद दीपिका और रणवीर मुंबई पहुंचे। रणवीर के घर में दीपिका का गृह प्रवेश हुआ और फिर दो रिसेप्शन पार्टी रखी गई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed