भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्म 14 नवंबर 1889 को प्रयागराज में हुआ था। प्रधानमंत्री के तौर पर जवाहरलाल नेहरू ने भारत को विश्व स्तर पर एक अलग पहचान दिलाई। भारत के उत्थान के लिए उनके योगदान को हिंदी सिनेमा के जरिए भी दिखाया गया है। कई सितारों ने बॉलीवुड फिल्मों में पंडित जवाहरलाल नेहरू का किरदार निभाया। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर हम आपको उन कलाकारों के बारे में बताते हैं जिन्होंने फिल्मों में उनका किरदार निभाया था।
यह पांच अभिनेता भी फिल्मों में बन चुके हैं जवाहरलाल नेहरू, अपने किरदार से खूब बटोरी सुर्खियां
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दलीप ताहिल
यह बॉलीवुड के दिग्गज कलाकारों में से एक हैं। दलीप ताहिल ने मशहूर एथलीट खिलाड़ी मिल्खा सिंह की बायोपिक में जवाहरलाल नेहरू का किरदार किया था। साल 2013 में आई मिल्खा सिंह की बायोपिक का नाम भाग मिल्खा भाग था। इस फिल्म में फरहान अख्तर मुख्य भूमिका में थे। भाग मिल्खा भाग का निर्देशन राकेश ओमप्रकाश मेहरा ने किया था।
बेंजामिन गिलानी
इन्होंने बॉलीवुड की कई फिल्मों में अपने अभिनय से दर्शकों के दिलों को जीता है। बेंजामिन गिलानी ने साल 1993 में आई फिल्म सरदार में पंडित जवाहरलाल नेहरू का किरदार किया था। इस किरदार से उन्हें हिंदी सिनेमा में एक अलग पहचान मिली थी। फिल्म सरदार का निर्देशन केतन मेहता ने किया था।
प्रताप शर्मा
उन्होंने पंडित जवाहरलाल नेहरू पर आधारित फिल्म नेहरू में मुख्य किरदार निभाया था। फिल्म नेहरू का निर्देशन किरण कुमार ने किया था। यह फिल्म साल 1990 में आई थी।
डेन्जिल स्मिथ
इन्होंने बॉलीवुड के अलावा हॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया है। डेन्जिल साल फिल्म शोभायात्रा में पंडित जवाहरलाल नेहरू का किरदार किया था। यह फिल्म साल 2004 में आई थी। इस फिल्म का निर्देशन शफात खान ने किया था।