दीपिका पादुकोण इस समय सिनेमा की सबसे ज्यादा व्यस्त कलाकारों में से एक हैं। उनके पास एक साथ पांच फिल्में हैं। लॉकडाउन खत्म हो चुका है और अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि वह सबसे पहले किस फिल्म पर काम शुरू करेंगी? आइए आपके साथ हम भी समझने की कोशिश करते हैं कि हिंदी सिनेमा की हीरोइन नंबर वन का अगला कदम क्या हो सकता है?
आइए दिखाते हैं आपको दीपिका पादुकोण की डेट डायरी, समझिए किन फिल्मों ने ब्लॉक कर रखी हैं सारी तारीखें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्पोर्ट्स ड्रामा: 83
दीपिका की फिल्म '83' की शूटिंग पूरी हो चुकी है। यह फिल्म 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी लेकिन कोरोना वायरस की वजह से अब इस फिल्म को थिएटर में रिलीज करने के लिए इस साल के क्रिसमस के मौके को तय किया गया है। दीपिका इस फिल्म में कपिल देव की पत्नी रोमी देव के किरदार में नजर आएंगी। कबीर खान के निर्देशन में बनी यह फिल्म वर्ष 1983 में हुए क्रिकेट विश्वकप पर आधारित है जिसमें कपिल देव की अगुवाई में भारतीय टीम ने विश्व कप जीता था। यहां कपिल देव के किरदार में दीपिका के पति रणवीर सिंह नजर आएंगे।
कॉमेडी ड्रामा - द इंटर्न
दीपिका उस तरह के किरदार चुनती हैं जो दर्शकों को अपनत्व का एहसास करा सकें और उनके ऊपर एक गहरा प्रभाव छोड़ सकें। वह हॉलीवुड की फिल्म 'द इंटर्न' के रीमेक के लिए हां कर चुकी हैं। इस फिल्म का एलान वैसे तो ऋषि कपूर के साथ हुआ था, उनके गुजर जाने के बाद फिल्म में एक सीनियर कलाकार की तलाश जारी है। सूत्र बताते हैं कि ये किरदार करने के लिए इसके मेकर्स अमिताभ बच्चन के नाम पर भी विचार कर रहे हैं। इसकी मूल फिल्म में रॉबर्ट डे नीरो, एनी हैथवे और रेने रुसो ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं। यह एक 70 साल के विधुर की कहानी है जो नौकरी से सेवानिवृत्त होने के बाद अपनी जिंदगी से ऊब जाता है। अपने आप को व्यस्त रखने के लिए वह एक ऑनलाइन फैशन साइट में सीनियर इंटर्न के रूप में काम करने लगता है।
रोमांटिक कॉमेडी - शकुन बत्रा की फिल्म
लॉकडाउन के बाद शूटिंग शुरू होने की अनुमति मिलने के बाद से दीपिका ने शकुन बत्रा के निर्देशन में बनने वाली फिल्म पर काम शुरू कर दिया है। यह एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म होगी जिसमें शहरी युवाओं के बीच रिश्तों को दर्शाया जाएगा। दीपिका के साथ इस फिल्म में युवा अभिनेता सिद्धांत चतुर्वेदी और अनन्या पांडे मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। इस फिल्म के बारे में दीपिका ने कहा था कि यह एक कोई हल्की-फुल्की रोमांटिक फिल्म नहीं है बल्कि यह बिल्कुल अलग कहानी है जिसमें लोगों के बीच रिश्तों की जटिलता को समझाया गया है।
साइंस फिक्शन फिल्म: प्रभास संग जोड़ी
दीपिका ने हाल ही में एक साइंस फिक्शन फिल्म भी साइन की है। इस पैन इंडिया फिल्म की घोषणा हाल ही में की गई है जिसमें दीपिका के साथ फिल्म 'बाहुबली' के अभिनेता प्रभास मुख्य भूमिका में रहेंगे। जानकारी के मुताबिक यह एक साइंस फिक्शन फिल्म है इसलिए इसमें वीएफएक्स का काम बड़े पैमाने पर किया जाना है। फिल्म का बजट भी काफी बड़ा है। फिल्म के निर्देशक नाग अश्विन ने अपनी टीम के साथ मिलकर विजुलाइजेशन पर काम शुरू भी कर दिया है।