दीपिका पादुकोण की फिल्म 'छपाक' और अजय देवगन की 'तानाजी: द अनसंग वॉरियर' को रिलीज हुए 10 दिन हो चुके हैं। दीपिका की 'छपाक' की बात करें तो समय के साथ ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुस्त पड़ गई है। वहीं अजय देवगन की 'तानाजी' जल्द ही 200 करोड़ के क्लब में शामिल हो जाएगी। चलिए जानते हैं 10 दिन में दोनों फिल्मों ने कितने करोड़ का बिजनेस किया।
10वें दिन अजय देवगन की Tanhaji की धूम, दीपिका की Chhapaak का ऐसा हुआ हाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'छपाक' की कमाई की रफ्तार पहले हफ्ते जिस तरह से थी उसके बाद अनुमान लगाया जाने लगा था कि दूसरा हफ्ता काफी मुश्किलों भरा रहेगा। ऐसा होता भी दिख रहा है। दर्शकों की कमी के चलते फिल्म कई सिनेमाघरों से उतर चुकी है। रिलीज के दूसरे शनिवार को फिल्म ने 1.10 करोड़ की कमाई की थी। रविवार को फिल्म ने डेढ़ करोड़ के आस-पास जुटा लिए होंगे। रविवार के आधिकारिक आंकड़े अभी तक नहीं आए हैं। इस तरह फिल्म ने अभी तक 32 करोड़ कमा लिए हैं।
निर्देशक मेघना गुलजार की इस फिल्म में दीपिका के साथ अभिनेता विक्रांत मेसी की मुख्य भूमिका है। फिल्म को फॉक्स स्टार स्टूडियोज, दीपिका और मेघना ने मिलकर प्रोड्यूस किया है। फिल्म एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल की जिंदगी से प्रेरित है। फिल्म का कुल बजट 45 करोड़ है। 'छपाक' को भारत में 1,700 स्क्रीन्स और विदेश में 460 स्क्रीन्स मिले हैं। इस तरह ये कुल 2,160 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई है।
'तानाजी' ने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाकर रखी है। ब्लॉकबस्टर बनने की राह पर तानाजी के कलेक्शन में रविवार को 35 फीसदी की उछाल देखी गई। फिल्म ने रिलीज के दूसरे रविवार को 21 करोड़ का बिजनेस किया। इस तरह फिल्म ने 165 करोड़ जुटा लिए हैं। अब फिल्म के 200 करोड़ के क्लब में शामिल होने का इंतजार है।
'तानाजी' में अजय देवगन, सैफ अली खान और काजोल की मुख्य भूमिका है। अजय देवगन ने फिल्म में तानाजी का किरदार निभाया है जबकि काजोल तानाजी की पत्नी सावित्री बाई के किरदार में हैं। सैफ अली खान निगेटिव किरादर में हैं उनके किरदार का नाम उदय भान होता है। फिल्म की लागत 110 करोड़ है। इसके प्रचार और प्रिंट्स पर 15 करोड़ खर्च हुए हैं। इस तरह इसका कुल बजट 125 करोड़ है। फिल्म का निर्देशन ओम राउत ने किया है जबकि अजय देवगन और भूषण कुमार ने मिलकर प्रोड्यूस किया है।
Bigg Boss 13: बाहर निकलते ही मधुरिमा ने खोली विशाल की पोल, बोलीं- 'मुझे भी कई बार मार चुके हैं'