{"_id":"59c32a334f1c1b96688b5a33","slug":"deepika-padukone-ranveer-singh-starrer-sanjay-leela-bhansali-film-padmavati-first-look-released","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'पद्मावती' का फर्स्ट लुक, दीपिका का ये अंदाज आज तक नहीं देखा होगा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'पद्मावती' का फर्स्ट लुक, दीपिका का ये अंदाज आज तक नहीं देखा होगा
amarujala.com- Presented by: कुशमिता राणा
Updated Thu, 21 Sep 2017 10:22 AM IST
विज्ञापन
padmavati
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की आने वाली फिल्म 'पद्मावती' के फर्स्ट लुक का फैंस को काफी समय से इंतजार था। फिल्म मेकर्स ने उनका ये इंतजार खत्म कर दिया है। फिल्म का पहला पोस्टर और पहला लुक रिलीज कर दिया गया है। जिसमें दीपिका पादुकोण को दिखाया गया है। तो देर किस बात की दीपिका पादुकोण का महारानी अंदाज देखने के लिए रुख करें आगे की स्लाइड्स का।
padmavati
इस फिल्म में दीपिका पादुकोण महारानी पद्मावती की भूमिका में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म का एक साथ पहला लुक और पहला पोस्टर रिलीज किया गया है। कुछ ही देर पहले दीपिका पादुकोण ने इन्हें सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। दीपिका इस अंदाज में बेहद खूबसूरत नजर आ रहीं हैं। ये है फिल्म का पहला पोस्टर:
#Padmavati @FilmPadmavati pic.twitter.com/MenI9N7qFz
— Deepika Padukone (@deepikapadukone) September 21, 2017
bajirao mastani
सोशल मीडिया पर फर्स्ट लुक पोस्ट करते हुए दीपिका पादुकोण ने लिखा, 'देवी स्थापना के शुभ अवसर पर मिलिए रानी पद्मावती से'। 'मस्तानी' के बाद अब 'पद्मावती' का इंतजार कर रहे फैंस इस पोस्टर को काफी पसंद कर रहे हैं। ये है फिल्म का फर्स्ट लुक:
देवी स्थापना के शुभ अवसर पर मिलिए रानी पद्मावती से #Padmavati @FilmPadmavati pic.twitter.com/hYJonZCEEH
— Deepika Padukone (@deepikapadukone) September 21, 2017
विज्ञापन
विज्ञापन
bajirao mastani
फिल्म में दीपिका के साथ रणवीर सिंह भी नजर आने वाले हैं। फिल्म में रणवीर के रोल की बात करें तो वो खिलजी की भूमिका निभाएंगे। वहीं शाहिद कपूर भी फिल्म में रावल रत्न सिंह का अहम रोल निभाते नजर आने वाले हैं। हालांकि फिल्म में उनके लुक का भी फैंस को काफी बेसब्री से इंतजार है।
विज्ञापन
bajirao mastani
ये पहली बार नहीं है जब दीपिका और रणवीर की जोड़ी पर्दे पर नजर आने वाली है, इससे पहले ये जोड़ी 'रामलीला' और 'बाजीराव मस्तानी' में भी नजर आ चुकी है। वहीं दीपिका के महारानी अंदाज की बात करें तो वो इससे पहले 'मस्तानी' के रोल में काफी पसंद किया गया था। फिल्म 1 दिसंबर को रिलीज होने वाली है।