फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दीपिका- रणवीर के वैकेशन से सामने आई पहली तस्वीर, चप्पलों की फोटो शेयर कर लिखी ये बात

Sat, 08 Feb 2020 06:56 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Sat, 08 Feb 2020 06:56 PM IST
विज्ञापन
Deepika Padukone shared a new picture from her romantic vacation with Ranveer Singh on Instagram
दीपिका पादुकोण द्वारा शेयर की गई तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। दीपिका अक्सर इंस्टाग्राम पर अपने खूबसूरत फोटोज फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। अपनी तस्वीरों के साथ ही साथ दीपिका अपने जिंदगी से जुड़े खास पहलूओं को भी सोशल मीडिया पर साझा करती हैं। दीपिका का एक ऐसा ही पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Deepika Padukone shared a new picture from her romantic vacation with Ranveer Singh on Instagram
ranveer singh, deepika padukone - फोटो : social media

दरअसल दीपिका पादुकोण पति रणवीर सिंह के साथ वैकेशन पर निकल गई हैं। दीपिका इस वैलेनटाइन्स को पति के साथ एन्जॉय कर रही हैं। ऐसे में दीपिका ने एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की। तस्वीर में दो जोड़ी चप्पलें नजर आ रही हैं। एक जोड़ी चप्पल जहां रणवीर सिंह की है तो वहीं दूसरी जोड़ी चप्पल दीपिका पादुकोण की। इसके साथ ही दीपिका ने एक रोमांटिक कैप्शन भी तस्वीर के साथ में लिखा है। दीपिका ने लिखा- I will always lean on you to show me the way...👣 #his&hers #vacation
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

I will always lean on you to show me the way...👣 #his&hers #vacation

A post shared by Deepika Padukone (@deepikapadukone) on

Deepika Padukone shared a new picture from her romantic vacation with Ranveer Singh on Instagram
Deepika Padukone-Ranveer Singh - फोटो : social media

वहीं इससे पहले भी दीपिका ने एक तस्वीर अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की थी जिसमें रणवीर और उनका पासपोर्ट दिख रहा है। इसके बाद दीपिका ने कैप्शन में लिखा- 'मैं और वो... छुट्टियां।' पोस्ट में दीपिका ने ये नहीं बताया कि वो कहां जा रही हैं लेकिन उनके बोर्डिंग पास पर UL 142 नजर आ रहा है जिसके बाद माना जा रहा है वो श्रीलंका की राजधानी कोलंबो गई हैं। दीपिका का ये पोस्ट देख फैंस उन्हें यात्रा की शुभकामनाएं दे रहे हैं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

His & Hers...💞 #vacation

A post shared by Deepika Padukone (@deepikapadukone) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Deepika Padukone shared a new picture from her romantic vacation with Ranveer Singh on Instagram
Deepika Padukone Chhapaak - फोटो : twitter

बात दीपिका के फिल्मी करियर की करें तो उनकी हालिया रिलीज फिल्म 'छपाक' थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई। मेघना गुलजार के निर्देशन में बनी इस फिल्म में दीपिका के साथ विक्रांत मेस्सी की मुख्य भूमिका थी। फिल्म की रिलीज से पहले दीपिका जेएनयू हिंसा में घायल हुए छात्रों के समर्थन में पहुंचीं थीं। इस वजह से फिल्म काफी चर्चा में तो रही लेकिन दर्शकों की ओर से उत्साहजनक परिणाम देखने को नहीं मिला।

विज्ञापन
Deepika Padukone shared a new picture from her romantic vacation with Ranveer Singh on Instagram
deepika padukone - फोटो : social media

दीपिका की अगली फिल्म कबीर खान के निर्देशन में बनी फिल्म '83' है। फिल्म की कहानी भारतीय क्रिकेट टीम द्वारा जीते गए पहले वर्ल्ड कप पर आधारित है। इसमें रणवीर सिंह, कपिल देव की भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म में दीपिका ने कपिल देव की पत्नी का किरदार निभाया है। यह फिल्म 10 अप्रैल 2020 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed