फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस लड़के के डर से घर से बाहर नहीं निकलती थीं हिना खान, मैसेज भेजकर कहता था- नस काट लूंगा

Sat, 08 Feb 2020 06:27 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Sat, 08 Feb 2020 06:27 PM IST
विज्ञापन
Hina Khan shares a horrific incident of stalking in her life
hina khan - फोटो : अमर उजाला

पर्दे पर दिखने वाले सितारे आपको अक्सर खुश नजर आते हैं। मौका कोई भी हो उन्हें बस फैंस और कैमरे के सामने यही जाहिर करना होता है कि सबकुछ ठीक चल रहा है। कई बार फैंस उनकी जिंदगी में ऐसी घुसपैठ कर देते हैं कि जीना भी मुहाल हो जाता है। मशहूर अभिनेत्री हिना खान की जिंदगी में कुछ ऐसा ही हुआ है। 

Hina Khan shares a horrific incident of stalking in her life
hina khan - फोटो : अमर उजाला

पिंकविला को दिए इंटरव्यू में हिना खान ने बताया कि एक लड़का उन्हें बहुत परेशान करता था। शुरुआत में वो उनके मोबाइल पर मैसेज भेजता था। कुछ दिन बाद उसने अपने बिलखते हुए वीडियो भेजकर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। जिसके बाद हिना ने उसे रिप्लाई कर दिया ताकि वो उसे समझा कर शांत कर सकें।

Hina Khan shares a horrific incident of stalking in her life
hina khan - फोटो : insatgram

हिना ने कहा, 'मेरे समझाने पर भी वो नहीं माना। उसने मुझे हाथ की नस काटने और घर से भाग जाने की धमकियां दीं। मैं घबरा गई। वो मैसेज में कहता था कि मैं आपके ऑफिस के बाहर आ रहा हूं। इसके बाद मैंने उस वक्त पर घर से निकलना बंद कर दिया। उसने लगभग 20 नंबर बदले। हाल ही में मैंने उसका नंबर ब्लॉक कर दिया।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Hina Khan shares a horrific incident of stalking in her life
Hina Khan film Hacked look - फोटो : Mumbai, Amar Ujala

कुछ समय पहले हिना ने बताया था कि टीवी इंडस्ट्री की अभिनेत्री होने के कारण उन्हें बॉलीवुड में काफी भेदभाव का सामना करना पड़ा। उन्होंने कहा कि छोटे पर्दे की अभिनेत्री होने की वजह से फिल्म इंडस्ट्री में क्लास सिस्टम को झेलना पड़ा है। कई बड़े प्रोडक्शन बैनर्स और बड़े डिजाइनर्स उनके साथ इसलिए काम नहीं करते थे क्योंकि उनका बैकग्राउंड टीवी इंडस्ट्री से है।

विज्ञापन
Hina Khan shares a horrific incident of stalking in her life
हिना खान - फोटो : Social Media

हिना खान ने अपने करियर की शुरुआत टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से की थी। 8 साल तक इस शो का हिस्सा बने रहने के बाद उन्होंने ब्रेक ले लिया। लेकिन हिना ने इसके जरिए लोगों के दिलों में जगह बना ली। 2017 में हिना खतरों के खिलाड़ी में नजर आईं और इसके बाद वो बिग बॉस का हिस्सा बनीं। अब हिना फिल्मी दुनियां में कदम रख चुकी हैं।

कटरीना कैफ के फैंस के लिए खुशखबरी, फिल्मों में पहली बार कर सकती हैं ये बड़ा काम

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed