बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। इस बार दीपिका एक बेहद दिलचस्प वजह से लाइमलाइट में आ गई हैैं। यह तो सभी जानते हैं कि दीपिका बीते लंबे वक्त से मानसिक स्वास्थ्य के लिए काम कर रही हैं। वहीं दीपिका 'लिव लव लाफ फाउंडेशन' की संस्थापक भी हैं। देश में कोरोना महामारी से हाहाकार मचा हुआ है। वहीं ऐसी स्थिति में कई लोग मानसिक दबाव से भी जूझ रहे हैं। ऐसे में दीपिका ने लोगों की मदद के लिए मेंटल हेल्थ हेल्पलाइन्स शेयर किए हैं।
दीपिका पादुकोण: कोरोना काल में मानसिक स्वास्थ्य के लिए उठाई आवाज, साझा किए हेल्पलाइन नंबर्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दीपिका पादुकोण ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट साझा किया है जिसमें कई सारे नंबर्स साझा किए हैं। बता दें कि यह सभी नंबर्स वेरीफाइड हैं। दीपिका ने अपनी पोस्ट में फोन नंबर के साथ-साथ ईमेल आईडी भी दी हैं। दीपिका के इस पोस्ट पर फैंस जमकर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। काफी पसंद कर रहे हैं और कमेंट करते हुए अपना प्यार जाहिर कर रहे हैं।
दीपिका पादुकोण ने नंबर्स के साथ-साथ एक कैप्शन भी लिखा है। उन्होंने लिखा, '‘मैं और मेरे परिवार को मिलाकर लाखों लोग इस वायरस से बचने की कोशिश कर रहे है तो ऐसे में याद रखें हमें इमोशनली भी खुद को मजबूत रखना है और पेनिक नहीं होना है। याद रखें, आप अकेले नहीं हैं। इस लड़ाई में हम सब साथ हैं।’
View this post on Instagram
बता दें कि दीपिका के इस पोस्ट पर कुछ ही देर में लाखों लाइक्स आ चुके हैं और ढेरों कमेंट्स भी। वहीं फैंस भी दीपिका की जमकर तारीफ कर रहे हैं और खूब प्यार लुटा रहे हैं। वहीं कुछ यूजर्स का कहना है कि ऐसे मुश्किल समय में सबसे ज्यादा मानसिक रूप से ही खुद को मजूबत करना है। ऐसे में यह कदम सराहनीय है।
वर्कफ्रंट की बात करें तो दीपिका पादुकोण जल्दी ही ऋतिक रोशन के साथ फिल्म फाइटर में नजर आएंगी। इसके अलावा दीपिका शाहरुख खान के साथ फिल्म पठान में भी नजर आएंगी। पठान में शाहरुख और दीपिका के साथ जॉन अब्राहम भी नजर आएंगे। फाइटर और पठान के अलावा दीपिका वह द इंटर्न और 83 में भी दिखेंगी।