{"_id":"5f437bb338ce2c395a6d5169","slug":"deepika-padukone-will-start-shooting-of-shakun-batra-film-from-next-month","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अगले महीने से ही शुरू होगी दीपिका की इस फिल्म की शूटिंग, श्रीलंका जाने की योजना फिलहाल रद्द","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अगले महीने से ही शुरू होगी दीपिका की इस फिल्म की शूटिंग, श्रीलंका जाने की योजना फिलहाल रद्द
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Mon, 24 Aug 2020 02:06 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
दीपिका पादुकोण
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सरकार से शूटिंग शुरू करने की इजाजत मिलने के साथ ही अब फिल्म निर्माता और निर्देशक अपने काम में तेजी दिखाते नजर आ रहे हैं। निर्देशक शकुन बत्रा की लंबे समय से चर्चा में रही बिना शीर्षक वाली फिल्म को अब वह जल्द से जल्द शुरू करने की तैयारी में है। वैसे तो उन्होंने इस फिल्म के मुख्य कलाकारों दीपिका पादुकोण, सिद्धांत चतुर्वेदी और अनन्या पांडे के साथ नवंबर के महीने में इसे श्रीलंका में शुरू करने की योजना बनाई थी। लेकिन, अब उन्होंने इसकी शुरुआत गोवा से ही करने की योजना बनाई है।
2 of 5
दीपिका पादुकोण
- फोटो : Social Media
सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार शकुन ने गोवा में 25 दिन का एक शेड्यूल तैयार किया है और वह इसकी शुरुआत अगले महीने यानी सितंबर से ही करने की योजना बना रहे हैं। इसके लिए फिल्म के मुख्य कलाकार दीपिका, सिद्धांत और अनन्या के साथ बाकी के कलाकार और कर्मचारी भी सितंबर के दूसरे हफ्ते में गोवा पहुंच जाएंगे। फिलहाल इस फिल्म पर काम कर रही यूनिट ने व्यवस्था बनाने के लिए काम शुरू कर दिया है। इस दौरान सभी कलाकार और कर्मचारियों की स्वास्थ्य संबंधित सुरक्षा व्यवस्था का पूरा ध्यान रखा जाएगा।
3 of 5
दीपिका पादुकोण
- फोटो : अमर उजाला
जब देश में लॉकडाउन लागू हुआ था, उससे कुछ ही समय पहले शकुन अपने सभी कलाकारों और कर्मचारियों के साथ इस फिल्म की शूटिंग के लिए श्रीलंका उड़ने की तैयारी में थे। हालांकि, जब विश्वव्यापी बंदी का एलान हो गया तो उन्हें अपनी यह योजना रद्द करनी पड़ी। अब यातायात में थोड़ी छूट दी गई है तो उन्होंने अपनी इस फिल्म पर काम करने की शुरुआत गोवा से करने की योजना बना ली है। जब अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की घोषणा की जाएगी, तब वह फिल्म के निर्माता करण जौहर के साथ मिलकर फिर से श्रीलंका जाने वाले विचार पर मंत्रणा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
शूटिंग
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
हालांकि, इस पूरी जानकारी के बारे में निर्माताओं की तरफ से अभी आधिकारिक तौर पर कोई घोषणा नहीं की गई है। हमने प्रोडक्शन हाउस से संपर्क करने की भी कोशिश की लेकिन अब तक कोई जवाब नहीं मिला है। इस फिल्म के तीनों ही कलाकार अपने दूसरे प्रोजेक्ट्स में भी काफी व्यस्त हैं।
विज्ञापन
5 of 5
प्रभास, दीपिका पादुकोण
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
दीपिका का नाम इस समय तेलुगू स्टार प्रभास की एक बिना शीर्षक वाली फिल्म से जुड़ चुका है जिसे नाग अश्विन निर्देशित करने वाले हैं। अपने पति अभिनेता रणवीर सिंह के साथ वह कबीर खान की फिल्म '83' में नजर आने ही वाली हैं। युवा अभिनेत्री अनन्या पांडे की अगली फिल्म 'खाली पीली' का टीजर इस सोमवार को ही रिलीज हो चुका है और सिद्धांत को ईशान खट्टर और कटरीना कैफ के साथ फिल्म 'फोनभूत' में देखा जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।