फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shahid Kapoor: देवा स्टार शाहिद कपूर ने महिला प्रशंसक के चेहरे पर बिखेरी मुस्कान, नेटिजेंस ने बरसाया प्यार

Mon, 06 Jan 2025 09:07 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Mon, 06 Jan 2025 09:07 AM IST
सार

Deva Star Shahid Kapoor: देवा स्टार शाहिद कपूर ने अपने प्यार भरे अंदाज से एक महिला प्रशंसक के चेहरे पर मुस्कान बिखेर दी, जिसे देखकर नेटिजेंस बेहद खुश हैं और अभिनेता की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
 

विज्ञापन
Deva star Shahid Kapoor brings smile on female fan face with his kind gesture netizens show love kabir singh
शाहिद कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
शाहिद कपूर इन दिनों अपनी आगामी एक्शन फिल्म देवा को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। देवा के धमाकेदार पोस्टर के बाद इसका धांसू टीजर प्रशंसकों को बेहद पसंद आया। हाल ही में देवा के टीजर लॉन्च पर शाहिद ने महिला प्रशंसक के साथ कुछ ऐसा किया कि वहां पर मौजूद सभी लोगों का दिल शाहिद ने पल भर में जीत लिया। शाहिद का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिस पर प्रशंसक लगातार अपना प्यार बरसा रहे हैं।

 
Deva star Shahid Kapoor brings smile on female fan face with his kind gesture netizens show love kabir singh
शाहिद कपूर का बिंदास अंदाज - फोटो : इंस्टाग्राम@shahidkapoor
पिछले कई सालों में शाहिद कपूर अपने शानदार अभिनय ने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में पसंद किए जाने वाले अभिनेताओं में से एक बन गए हैं, जहां एक तरफ उनकी अदाकारी और प्यारी मुस्कान उनके प्रशंसकों को लुभाती है, वहीं दूसरों के प्रति अभिनेता का दयालु व्यवहार यह साबित करता है कि वह एक मशहूर स्टार क्यों हैं। शाहिद ने अपने व्यवहार से एक बार फिर दिल जीत लिया।
 
Deva star Shahid Kapoor brings smile on female fan face with his kind gesture netizens show love kabir singh
देवा में नजर आएंगे शाहिद - फोटो : इंस्टाग्राम@shahidkapoor
शाहिद कपूर अपनी आने वाली फिल्म देवा के टीजर लॉन्च में शामिल हुए। कार्यक्रम खत्म करने के तुरंत बाद, वे अपने निर्माता सिद्धार्थ रॉय कपूर के मुंबई स्थित आवास पर गए, जब वह कार्यक्रम स्थल से निकल रहे थे, तो अभिनेता की एक महिला प्रशंसक से मुलाकात हुई, जो जब वी मेट अभिनेता को देखकर मुस्कुराना और शरमाना बंद नहीं कर सकी।
AR Rahman: गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड विजेता का आज है 58वां जन्मदिन, ए आर रहमान के मशहूर गानों की पूरी लिस्ट

View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)


विज्ञापन
विज्ञापन
Deva star Shahid Kapoor brings smile on female fan face with his kind gesture netizens show love kabir singh
प्रशंसकों को पसंद आया देवा का टीजर - फोटो : इंस्टाग्राम@shahidkapoor
फोटोग्राफर्स को देखते ही शाहिद उनके लिए पोज देने के लिए रुक गए। पैपराजी द्वारा क्लिक करवाने के तुरंत बाद, वह अपनी लग्जरी गाड़ी की ओर चल दिए। तभी एक उत्साहित महिला ने उन्हें बुलाया और अभिनेता ने उस महिला प्रशंसक का स्वागत करते हुए अपना हाथ बढ़ाया। कबीर सिंह अभिनेता ने तुरंत उसका हाथ थाम लिया और उनकी पूरी बात सुनी। 
 
विज्ञापन
Deva star Shahid Kapoor brings smile on female fan face with his kind gesture netizens show love kabir singh
31 जनवरी को रिलीज होगी देवा - फोटो : इंस्टाग्राम@shahidkapoor
रविवार को देवा की टीम ने शाहिद कपूर और पूजा हेगड़े स्टारर देवा का ट्रेलर रिलीज करने के लिए एक शानदार कार्यक्रम आयोजित किया। जैसे ही वीडियो रिलीज हुआ, कपूर की पत्नी मीरा राजपूत ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर टीजर शेयर किया। अपनी खुशी जाहिर करते हुए उन्होंने लिखा, "देवा अलाआआआ।" इसके तुरंत बाद, उनके भाई ईशान खट्टर ने भी टीजर शेयर किया और इसे शानदार बताया।

View this post on Instagram

A post shared by Shahid Kapoor (@shahidkapoor)


अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed