{"_id":"5b1e298c4f1c1bae6e8b7608","slug":"dhadak-trailer-launch-event-janhvi-kapoor-on-sridevi-acting-tips","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'धड़क' साइन करने से पहले श्रीदेवी ने जाह्नवी से कही थी ये बात, ट्रेलर लॉन्च के दौरान किया खुलासा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'धड़क' साइन करने से पहले श्रीदेवी ने जाह्नवी से कही थी ये बात, ट्रेलर लॉन्च के दौरान किया खुलासा
Mon, 11 Jun 2018 02:16 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 11 Jun 2018 02:16 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
jhanvi kapoor
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
साल 2016 में आई सुपरहिट मराठी फिल्म सैराट की रीमेक 'धड़क' का ट्रेलर लॉन्च हो चुका है। फैंस इसे काफी पसंद भी कर रहे हैं। फिल्म 'धड़क' से श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं। 'धड़क' में जाह्नवी के साथ शाहिद कपूर के भाई ईशान खट्टर नजर आ रहे हैं। फिल्म अगले महीने 20 जुलाई को रिलीज होगी। फिल्म मेवाड़ी बैकग्राउंड पर बनी है।
2 of 5
dhadak
धड़क के ट्रेलर लॉन्च इवेंट पर जाह्नवी और ईशान अपनी अपनी फैमिली के साथ नजर आए। जाह्नवी इस मौके पर काफी नर्वस लग रही थीं। ट्रेलर लॉन्च पर पत्रकारों ने फिल्म की स्टार कास्ट से कई सवाल किए। एक सवाल जाह्नवी से मां श्रीदेवी के बारे में पूछा गया। दरअसल सवाल ये था - आपको अपनी मां श्रीदेवी से एक्टिंग के लिए किस तरह की टिप्स मिली थी।
3 of 5
dhadak
जवाब में जाह्नवी पहले तो थोड़ी नर्वस हुईं बाद में पत्रकार के सवाल का जबाव देते हुए कहा- 'मॉम ने मुझे हमेशा से ही सिखाया था कि आपको शूटिंग का हर एक सीन हर एक इमोशन को जीना पड़ता है तभी अच्छी एक्टिंग सामने आती है। उन्होंने कहा- 'मॉम हमेशा कहती थीं कि मुझे कड़ी मेहनत करनी चाहिए तब जाकर मैं अच्छी एक्टर बन सकती हूं। हर एक सीन को परदे पर ही नहीं असल जिंदगी में जीना पड़ता है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
dhadak
जाह्नवी से पूछा गया कि आपके पापा ने फिल्म के लिए आपको क्या टिप्स दिए हैं। जवाब में जाह्नवी ने कहा- 'पापा ने मुझे कोई टिप्स नहीं दिए। हां बहुत सारा प्यार जरूर दिया है जो मेरे लिए बहुत मायने रखता है।'
विज्ञापन
5 of 5
dhadak
बता दें कि 'धड़क' साल 2016 में आई ब्लॉकबस्टर मराठी फिल्म 'सैराट' की हिंदी रीमेक है। सैराट की कहानी हॉरर किलिंग पर आधारित थी। फिल्म में गरीब दलित लड़के को एक अमीर ऊंची जाति की लड़की से प्यार हो जाता है जिसकी कीमत उन्हें अपनी जान देकर चुकानी पड़ती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।