फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ratna Pathak: 'उन्हें शर्म नहीं आती', छोटी उम्र की अभिनेत्रियों संग रोमांस करने वाले अभिनेताओं पर बोलीं रत्ना

Thu, 12 Oct 2023 05:44 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Thu, 12 Oct 2023 05:44 PM IST
विज्ञापन
Dhak Dhak fame Ratna Pathak on romancing actresses younger than their daughters says they do not feel ashamed
रत्ना पाठक शाह - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

रत्ना पाठक इन दिनों 'धक धक' फिल्म को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। वह अपनी सह कलाकार दीया मिर्जा, फातिमा सना शेख और संजना सांघी के साथ फिल्म के प्रचार में व्यस्त हैं। रत्ना का थिएटर, टेलीविजन और सिनेमा जैसे माध्यमों में लंबे समय तक चलने वाला अभिनय करियर रहा है। हाल ही में एक साक्षात्कार में उन्होंने बॉलीवुड में उम्रवाद और स्क्रीन पर एक-दूसरे के साथ रोमांस करने वाले पुरुष और महिला अभिनेताओं के बीच उम्र के अंतर के बारे में खुलकर बात की।

Dhak Dhak fame Ratna Pathak on romancing actresses younger than their daughters says they do not feel ashamed
रत्ना पाठक शाह - फोटो : सोशल मीडिया

फ़िल्मी दुनिया में अभिनेता खुद से आधी उम्र की लड़कियों के साथ पर्दे पर रोमांस करते हैं, जिसे लेकर कई बार उन्हें ट्रोल भी होना पड़ता है। इस मुद्दे पर बात करते हुए रत्ना ने कहा, ''जब उन्हें शर्म नहीं आती तो मैं क्या कहूं? उन्हें अपनी टियों से कम उम्र की अभिनेत्रियों के साथ रोमांस करने में कोई शर्म नहीं है, इसलिए मेरे पास कहने के लिए कुछ नहीं है। मेरा मतलब है कि यह शर्मिंदगी है।”
Kiran Kumar: बी और सी-ग्रेड की फिल्में कर किरण कुमार ने बनाया सपनों का घर, बोले- इसमें कुछ गलत नहीं

Dhak Dhak fame Ratna Pathak on romancing actresses younger than their daughters says they do not feel ashamed
रत्ना पाठक शाह - फोटो : सोशल मीडिया

महिलाओं के मामले में समाज और सिनेमा की धारणा में संभावित बदलाव के बारे में बात करते हुए अभिनेत्री ने कहा, “परिवर्तन होगा। मुझे यकीन है। महिलाएं अब बुर्का या घूंघट में नहीं रह रही हैं। हम आज आर्थिक रूप से अधिक व्यवहार्य हैं। हम कुछ कहानियों को आगे बढ़ाएंगे। महिलाएं अपना रास्ता बनाएंगी। इसमें समय लगेगा, लेकिन हम निश्चित रूप से अपना रास्ता बनाएंगे।
Nushrratt Bharuccha: 'अकेली' के निर्माता ने बताई नुसरत के इस्राइल संघर्ष की दास्तां, बोले- 26/11 घटना जैसा...

विज्ञापन
विज्ञापन
Dhak Dhak fame Ratna Pathak on romancing actresses younger than their daughters says they do not feel ashamed
रत्ना पाठक शाह - फोटो : सोशल मीडिया

बदलते समय के साथ महिलाओं के खुद को ढालने के मुद्दे पर रत्ना ने कहा कि अपनी फिल्म 'धक-धक' के लिए उन्होंने 65 साल की उम्र में बाइक चलाना सीखा। उन्होंने कहा, “मैंने कई बार अपने सपनों में बाइक चलाई है। मैं बाइक चलाने वालों को देखती थी और सोचती थी कि किसी दिन मैं भी बाइक चलाऊंगी, लेकिन मुझे नहीं पता था कि 65 साल की उम्र में मुझे बाइक चलानी पड़ेगी।”
Akshay Kumar: राजनीति पर ट्विंकल खन्ना से अलग सोच रखते हैं अक्षय कुमार, अभिनेता ने बताया कैसे होती है चर्चा

विज्ञापन
Dhak Dhak fame Ratna Pathak on romancing actresses younger than their daughters says they do not feel ashamed
'धक धक' - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

वहीं, बात करें फिल्म की तो 'धक धक' शुक्रवार, 13 अक्तूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यह फिल्म चार महिलाओं के इर्द-गिर्द घूमती है, जो बहादुरी से अपनी बाइक पर दुनिया के सबसे ऊंचे मोटरेबल पास की सड़क यात्रा पर निकलती हैं। यह फिल्म फ्रेडी और श्रीकांत बशीर फेम तरुण डुडेजा द्वारा सह-लिखित और निर्देशित है। पारिजात जोशी ने फिल्म का सह-लेखन भी किया है। 'धक धक' बतौर निर्माता तापसी पन्नू की सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली पहली फिल्म है।
Sam Bahadur: सैम बहादुर के टीजर से पहले विक्की कौशल ने जीते दिल, फिल्म का नया पोस्टर जारी कर बढ़ाई हलचल

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed