फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Dharmendra Birthday Special: जब गुस्से में धर्मेंद्र ने पकड़ लिया था अपने पिता का गिरेबान, उठा लिया था हाथ

Wed, 08 Dec 2021 07:58 AM IST
प्रतिभा सारस्वत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतिभा सारस्वत Updated Wed, 08 Dec 2021 07:58 AM IST
विज्ञापन
dharmendra birthday special: when dharmendra drunk and anger on his father, know details
धर्मेंद्र - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड के ‘हीमैन’ के नाम से मशहूर धर्मेंद्र अपने जमाने के सबसे बड़े सुपरस्टार थे। लड़कियां उनके लुक्स की दीवानी हुआ करती थीं। कहा जाता है कि धर्मेंद्र बेहद जिंदादिल इंसान रहे हैं। सेट पर हमेशा खुशी का माहौल रहता था। इसी के साथ एक्ट्रेस हेमा मालिनी के साथ उनके अफेयर की खबरें सुर्खियों में छाई रहती थी। लेकिन हेमा से ज्यादा उनके नशे की खबरें ज्यादा चर्चा में रहने लगीं। दरअसल, फिल्म शोने की शूटिंग के दौरान धर्मेंद्र अक्सर बीयर पिया करते थे और रोज घर में नशे की हालत में पहुंचते। लेकिन एक दिन नशे में उन्होंने अपने पिता के साथ ऐसी हरकत की जिसे वह आज भी भुला नहीं पाए। जानिए धर्मेंद्र के 86 वें जन्मदिन के मौके पर उनसे जुड़ा ये दिलचस्प किस्सा।

dharmendra birthday special: when dharmendra drunk and anger on his father, know details
शोले - फोटो : सोशल मीडिया

धर्मेंद्र ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि जब भी वह शराब का सेवन करते तो घर के नौकर से कह देते थे कि वह रात में उनके आने के बाद घर का दरवाजा शांतिपूर्वक खोल दें। ताकि किसी को घर में उनके आने का पता न चल सके।

dharmendra birthday special: when dharmendra drunk and anger on his father, know details
हेमा और धर्मेंद्र - फोटो : सोशल मीडिया

एक बार जब रात के एक बजे वह नशे में घर वापस आए, तो घर के दोनों दरवाजे बंद थे। जिसे देख उनका खून खौल गया। उन्होंने कई बार नौकर को पुकारा लेकिन किसी ने दरवाजा नहीं खोला। काफी देर बाद ड्राइंग रूम का दरवाजा खोला। ड्राइंग रूम में अंधेरा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
dharmendra birthday special: when dharmendra drunk and anger on his father, know details
धर्मेंद्र - फोटो : सोशल मीडिया
धर्मेंद्र काफी बहुत गुस्सा हो गए थे। जिसके बाद उन्होंने रात के अंधेरे में शख्स की गुद्दी पकड़ ली और कहा 'मैंने तुझसे कहा था कि मेरे कमरे का दरवाजा खुला रखना। तूने ये दरवाजा क्यों खोला? अब जाकर मेरा कमरा खोल।'
विज्ञापन
dharmendra birthday special: when dharmendra drunk and anger on his father, know details
धर्मेंद्र - फोटो : सोशल मीडिया

इसके बाद उस शख्स ने धर्मेंद्र का गिरेबान पकड़ा और उनकी मां के कमरे की तरफ ले गया। रोशनी में आते ही पता चला कि वह उनके नौकर नहीं, बल्कि उनके पिता हैं। जिसके बाद उन्होंने अपने पिता से माफी मांगी और घर समय पर आने का वादा किया। इस वाक्ये को याद करके आज भी धर्मेंद्र निराश हो जाते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed