बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर दिलीप कुमार बुधवार शाम को सीने में इंफेक्शन की वजह से मुंबई के लीलावती अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराए गए थे। इसके कुछ देर बाद अस्पताल के उपाध्यक्ष अजय कुमार पांडे ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि दिलीप जी को बुधवार को भर्ती कराया गया है। यहां वो रेगुलर चेकअप के लिए आए हैं और चिंता करने की कोई बात नहीं है। फिलहाल हम यह नहीं बता सकते हैं कि वह अस्पताल में कब तक भर्ती रहेंगे।
{"_id":"5b91be23867a55013c43a211","slug":"dilip-kumar-diagnosed-with-pneumonia","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दिलीप कुमार की लेटेस्ट मेडिकल रिपोर्ट आई सामने, सायरा बानो ने किया पति की बीमारी का खुलासा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
दिलीप कुमार की लेटेस्ट मेडिकल रिपोर्ट आई सामने, सायरा बानो ने किया पति की बीमारी का खुलासा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 07 Sep 2018 12:37 PM IST
विज्ञापन
dilip kumar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
dilip kumar
अब उनकी पत्नी सायरा बानो ने इस बात की जानकारी दी है कि दिलीप साहब को निमोनिया हुआ है। उन्होंने अपने इस ट्वीट में लिखा है कि दिलीप साहब को निमोनिया हुआ है। उनकी सेहत में सुधार हो रहा है और वह जल्द अस्पताल से डिस्चार्ज हो जाएंगे।
सायरा बानो और दिलीप कुमार
गौरतलब है कि इससे पहले बुधवार को भी सायरा बानो ने दिलीप कुमार के आधिकारिक टि्वटर हैंडल से इस बात की जानकारी दी थी कि साहब सीने में इंफेक्शन के कारण असहज महसूस कर रहे थे इसलिए उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आप सभी से उनके लिए दुआ और प्रार्थना की जरूरत है।
Saab has been admitted to Mumbai’s Lilavati Hospital as he was bit uneasy due to a chest infection. He’s recuperating. Requesting your duas and prayers. -FF
— Dilip Kumar (@TheDilipKumar) September 5, 2018
विज्ञापन
विज्ञापन
d
सायरा की इस अपील के बाद देशभर में उनके लिए दुआएं की जाने लगी। बॉलीवुड के भी कई दिग्गजों ने दिलीप कुमार के स्वास्थ्य को लेकर चिंता व्यक्त की। इनमें मशहूर गायिका लता मंगेशकर ने ट्वीट कर लिखा, सायरा बीबी आपने लिखा है कि यूसुफ भाई अस्पताल में हैं। ये सुनकर मुझे बहुत चिंता हो रही है। मैं युसूफ साहब की अच्छी सेहत के लिए ईश्वर से प्रार्थना करती हूं।"
Saira bibi aap ne likha hai ki Yusuf bhai Hospital mein hai,ye sunke mujhe bahut chinta ho rahi hai. Main Yusuf bhai ki acchi sehat ke liye Ishwar se prarthana karti hun. @TheDilipKumar
— Lata Mangeshkar (@mangeshkarlata) September 5, 2018
विज्ञापन
dilip kumar
बता दें इससे पहले अगस्त महीने में भी उनको अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। इससे पहले डिहाइड्रेशन के चलते 94वें वर्षीय दिलीप कुमार की तबीयत बिगड़ गई थी। अस्पताल में उनके कई टेस्ट किए गए थे। पिछले कुछ सालों से दिलीप कुमार की तबीयत ठीक नहीं रह रही है लेकिन हर वक्त सायरा दिलीप कुमार के साथ रही हैं।