{"_id":"64cb36d6caad3a96c80f554a","slug":"dilip-kumar-pali-hill-bungalow-to-be-demolished-to-make-way-for-luxury-residential-project-2023-08-03","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Dilip Kumar: तोड़ा जाएगा दिलीप कुमार का आलीशान बंगला, 11 मंजिला लग्जरी आवासीय परियोजना का होना है निर्माण","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Dilip Kumar: तोड़ा जाएगा दिलीप कुमार का आलीशान बंगला, 11 मंजिला लग्जरी आवासीय परियोजना का होना है निर्माण
हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार अपनी बेहतरनी फिल्मों और दमदार अदाकारी के लिए जाने जाते हैं। उन्होंनें मुगल-ए-आजम, देवदास, क्रांति जैसी फिल्मों से अपनी दमदार अदाकारी का लोहा मनवाया था। वहीं, इस बीच खबर है कि दिवंगत अभिनेता के मुंबई वाले बंगले पाली हिल को जल्द ही ध्वस्त किया जाएगा और इसे एक आवासीय परियोजना में बदल दिया जाएगा। उनके इस प्लॉट को रियल्टी डेवलपर अशर ग्रुप ने खरीदा है।
2 of 5
दिलीप कुमार
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
एक मीडिया संस्थान की रिपोर्ट के अनुसार, डेवलपर साइट पर 11 मंजिला लग्जरी आवासीय परियोजना का निर्माण होगा, जिसमें एक म्यूजियम दिवंगत अभिनेता को समर्पित किया जाएगा। कहा जा रहा है कि यह म्यूजियम दिलीप कुमार की लाइफ जर्नी को समर्पित होगा। वहीं, अभी तक इस बात का खुलासा नहीं हो पाया है कि एक्टर के बंगले का सौदा कितने करोड़ में किया गया है। मगर इससे पहले कई मीडिया रिपोर्ट्स में कथित तौर पर उनके बंगले की कीमत करीब 350 करोड़ रुपये बताई गई थी।
3 of 5
दिलीप कुमार
- फोटो : सोशल मीडिया
दिलीप साहब का बंगला एक एकड़ की जमीन में फैला है। वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स में यह कहा गया है कि इस आवासीय परियोजना का निर्माण 1.75 लाख वर्ग फुट होगा। इसके साथ ही इसका निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। और आरईआरए पंजीकरण के अनुसार वितरण 2027 में निर्धारित है। एक मीडिया संस्थान से बातचीत करते हुए अशर ग्रुप के सीएमडी अजय अशर ने कहा, "हम इसे अगले दो वर्षों में पूरा करने में सक्षम होंगे।"
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सायरा बानो
- फोटो : social media
वहीं, दिलीप कुमार की पत्नी सायरा बानो ने एक दूसरे डेवलपर के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया था, जिसके बाद से यह प्लॉट पिछले कई सालों से सुर्खियों में है। उन्होंने आरोप लगाया था कि डेवलपर दस्तावेज बनाकर जमीन हड़पने की कोशिश कर रहा है। इस मामले में अशर डेवलपर्स ने कहा है कि कानूनी विवाद का समाधान सहमति शर्तों के साथ किया गया है।
विज्ञापन
5 of 5
दिलीप कुमार की फाइल फोटो
- फोटो : सोशल मीडिया
दिलीप कुमार भारतीय सिनेमा के सबसे सफल अभिनेताओं में से एक थे। दिग्गज अभिनेता ने 1953 में अपने करियर में सफल होने के बाद पाली हिल बंगला खरीदा और 50 वर्षों तक वहां रहे थे। इसके बाद साल 2021 में 98 साल की उम्र में उनका निधन हो गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।