बॉलीवुड के जाने माने अभिनेता डीनो मोरिया अपनी फिल्मों को लेकर अक्सर सुर्खियां बटोरते रहते हैं। अभिनेता की फिल्म 'राज' आज भी दर्शकों के बीच काफी पसंद की जाती है। डीनो फिल्मों से लेकर ओटीटी प्लेटफॉर्म पर खूब नाम कमा चुके हैं। डीनो सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं। अभिनेता एक्टिंग के अलावा बिजनेस भी करते हैं। अभिनेता को बिग बॉस में आने का ऑफर मिलता रहता है, लेकिन वह इसे ठुकराते रहते हैं। अब हाल ही में, डीनो ने बिग बॉस को ठुकराने की वजह का खुलासा किया है।
Dino Morea: 'बिग बॉस' का हिस्सा बनने से डीनो मोरिया का साफ इनकार, वजह बता फैंस को किया हैरान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपने हालिया इंटरव्यू में डीनो ने बताया कि उन्हें हर साल ‘बिग बॉस’ शो में आने का ऑफर मिलता रहता है, लेकिन वह इस ऑफर को ठुकरा देते हैं। जब अभिनेता से पूछा गया कि वह ऐसा क्यों करते हैं तो उन्होंने जवाब दिया, 'मुझे हर साल 'बिग बॉस' ऑफर मिलता है। सच बताऊं तो मेरे पास इस शो में जाने का समय नहीं था। मैं एक साथ तीन फिल्मों की शूटिंग में बिजी था।’
Neha Marda: 'बालिका वधू' फेम नेहा मर्दा की प्रेग्नेंसी में आए कॉम्प्लिकेशन्स? आनन-फानन में पहुंचीं अस्पताल
अभिनेता ने आगे कहा, ‘पहली बात तो यह कि मेरे पास इस शो के लिए डेट्स नहीं थीं। दूसरी बात यह कि मुझे नहीं लगता कि मैं चार महीनों के लिए एक ही घर में कैद रह पाऊंगा। अगर 20 साल को होता तो शायद इस शो में जाता, लेकिन मैं अभी लाइफ के उस स्टेज पर नहीं हूं, जहां मैं खुद को ऐसे लॉक करना चाहूंगा।'
Priyanka Chopra: रिचर्ड मैडेन के साथ काम करने को लेकर प्रियंका का बड़ा खुलासा, एक्टर को लेकर कही यह बड़ी बात
डीनो ने आगे बड़े ही मजेदार अंदाज में शो में सलमान की चुटकी लेते हुए कहा, 'अगर आप मुझे सलमान की नौकरी दें तो मैं कर लूंगा। मैं बिग बॉस का शो रनर रहूंगा। मैं बहुत ही कमाल का काम करूंगा, हालांकि सलमान कमाल के हैं और मैं उनसे बहुत प्यार करता हूं।' डीनो मोरिया ने यह भी बताया कि वह अभी इस शो का हिस्सा नहीं बनना चाहते हैं क्योंकि उनके पास अभी बिल्कुल टाइम हैं।
Sunil Grover: कपिल शर्मा के साथ फिर काम करेंगे सुनील ग्रोवर? बोले- पुछवालो...
आपको बता दें कि अभिनेता डीनो साल 1999 में फिल्म 'प्यार में कभी कभी' से एक्टिंग डेब्यू किया था और फिर 'राज' ने उन्हें रातों रात स्टार बना दिया। इसके बाद डीनो मोरिया 'गुनाह', 'चेहरा', 'अकसर' और 'फाइट क्लब' समेत कई फिल्मों में नजर आए। फैंस आज भी डीनो के अभिनय के दीवाने हैं।