{"_id":"5ab250854f1c1bbc758b6b4c","slug":"dipika-kakar-husband-shoaib-ibrahim-wear-saree-here-is-the-reason-read-details","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शादी के 1 महीने बाद ही साड़ी में नजर आया ये एक्टर, कभी धर्म परिवर्तन को लेकर किया गया था ट्रोल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
शादी के 1 महीने बाद ही साड़ी में नजर आया ये एक्टर, कभी धर्म परिवर्तन को लेकर किया गया था ट्रोल
Thu, 22 Mar 2018 01:51 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 22 Mar 2018 01:51 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीवी शो ससुराल सिमर का में सिमर का किरदार निभाकर घर-घर में मशहूर हुईं एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम की शादी खूब चर्चा में रही। शादी के बाद दोनों अब अपनी मैरिड लाइफ एंजॉय कर रहे हैं। इसकी झलक सोशल मीडिया पर शेयर की गई तस्वीरों में साफ देखने को मिलती है।
2 of 5
Dipika Kakar
सोशल मीडिया पर ज्यादातर एक्टिव रहने वाले दीपिका के पति शोएब ने अपना एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें टीम उन्हें लाल रंग की साड़ी पहनाने में जुटी है। आपको बता दें कि शोएब इन दिनों ज़ी टीवी के शो 'जीत गई तो पिया मोरे' में वरुण का किरदार निभाते नजर आ रहे हैं। शूटिंग के दौरान उन्हें साड़ी पहननी थी।
3 of 5
Dipika Kakar
शो में शोएब साड़ी पहने हुए नजर आने वाले है। इसकी एक छोटी सी झलक आप इंस्टाग्राम पर शेयर वीडियो में देख सकते हैं। वीडियो पोस्ट करते हुए शोएब ने लिखा, 'साड़ी पहनना जाल में फंस जाने जैसा है। सभी महिलाओं को सलाम..." ।
आपको बता दें कि शादी के बाद शोएब की पत्नी दीपिका को काफी ट्रोल किया गया था। दीपिका ने अपने ब्वॉयफ्रेंड शोएब इब्राहिम से शादी करने के लिए धर्म परिवर्तन कर लिया था उन्होंने हिंदू धर्म छोड़ इस्लाम कबूल किया था। जिसके बाद लोगों ने इस जोड़े को काफी ट्रोल किया। बाद ने दीपिका ने इस मामले पर सफाई देते हुए कहा था कि यह उनका निजी मामला है और वह इस्लाम कबूल कर बहुत खुश हैं।
विज्ञापन
5 of 5
Dipika Kakar
कलर्स के सीरियल 'ससुराल सिमर का' से फेम पाने वाली दीपिका कक्कड़ ने शोएब से 22 फरवरी को भोपाल में सिर्फ अपने फैमिली मेंबर्स और रिलेटिव्स के बीच शादी की थी। दोनों की शादी खूब चर्चा में रही थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।