फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मौत के 25 साल बाद दिव्या भारती के घर से आई बुरी खबर, एक बार फिर बॉलीवुड में हुई हलचल

Fri, 27 Apr 2018 01:18 PM IST
एंटरटेनमेंट न्यूज, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट न्यूज, अमर उजाला Updated Fri, 27 Apr 2018 01:18 PM IST
divya bharti mother meeta bharti passes away
दिव्या भारती

दिव्या भारती के निधन के 25 साल बीत चुके हैं लेकिन वो आज भी अपने फैंस के दिलों में जिंदा हैं । दिव्या भारती के घर से एक बुरी खबर आई है । दिव्या की मां मीता भारती का एक हफ्ते पहले निधन हो गया । मीता किडनी की बीमारी से जूझ रही थीं ।

divya bharti mother meeta bharti passes away
दिव्या भारती

इस बात की पुष्टि दिव्या की कजिन कायनात अरोड़ा ने की है । पिछले कई दिनों से मीता का इलाज चल रहा था । कायनात ने बताया कि आखिरी वक्त में उनके शरीर से पानी निकलने लगा था । दो दिन पहले ही मीता की मां की प्रेयर मीट आर्य समाज मंदिर में हुई थी ।

divya bharti mother meeta bharti passes away
दिव्या भारती

कायनात ने कहा, 'दिव्या दीदी की मौत उनकी मां के लिए ऐसा सदमा थी, जिससे वे कभी बाहर नहीं निकल सकीं। दिव्या दीदी को बहुत सपोर्ट करती थीं। वो हर वक्त उनकी बात करती थीं । उनकी बातचीत में दिव्या की छोटी-छोटी बातें जरूर शामिल होती थीं ।'

विज्ञापन
divya bharti mother meeta bharti passes away
दिव्या भारती

इस मुश्किल वक्त में दिव्या भारती के पति साजिद नाडियाडवाला परिवार के साथ रहे । हर खुशी और गम में साजिद दिव्या के परिवार के साथ रहते थे । कुछ दिन पहले दिव्या के पिता ओम प्रकाश भारती का 80वां जन्मदिन था । जिसे साजिद और उनकी पत्नी वर्धा ने साथ मिलकर मनाया था ।

divya bharti mother meeta bharti passes away
साजिद नाडियाडवाला और दिव्या भारती

दिव्या के जाने के बाद साजिद ने उनके परिवार को कभी अकेला नहीं छोड़ा । बता दें कि दिव्या भारती की मौत आज भी फिल्म इंडस्ट्री की सबसे बुरी यादों में से एक हैं। 1992 में तीन हिट फिल्म देने के बाद 5 अप्रैल 1993 को 19 साल की दिव्या वर्सोवा में अपने पांचवें मंजिल के अपार्टमेंट की बालकनी से गिर गई थीं ।  

अगली फोटो गैलरी देखें
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed