फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

EXCLUSIVE: जी स्टूडियोज ने फिल्म ‘ओम’ को बताया काल्पनिक कथा, सेना के नोटिस पर कहा...

Tue, 14 Jun 2022 08:37 AM IST
Pankaj Shukla पंकज शुक्ल
Updated Tue, 14 Jun 2022 08:37 AM IST
विज्ञापन
EXCLUSIVE: Zee Studio response to Aditya Roy Kapur starrer film Om The Battle Within showing the army before its release
‘ओम: द बैटल विद इन’ स्टार कास्ट - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

जी स्टूडियोज की 1 जुलाई को रिलीज होने जा रही फिल्म ‘ओम: द बैटल विद इन’ के ट्रेलर में पोखरण, परमाणु परीक्षण और एक परमाणु वैज्ञानिक के अपहरण का जिक्र देखकर भारतीय सेना भी सतर्क हो गई है। सूत्र बताते हैं कि भारतीय सेना ने इस बारे में फिल्म की निर्माता कंपनी को पत्र लिखकर फिल्म की रिलीज से पहले इसका एक शो भारतीय सेना के अधिकारियों के लिए करने को कहा है ताकि ये देखा जा सके कि फिल्म में कहीं भी भारतीय सेना को नकारात्मक नजरिये से तो नहीं दिखाया जा रहा है। फिल्म के निर्माताओं में कोरियोग्राफर से निर्माता बने अहमद खान का नाम भी शामिल है।

EXCLUSIVE: Zee Studio response to Aditya Roy Kapur starrer film Om The Battle Within showing the army before its release
ओम द बैटल विद इन - फोटो : social media

पैरा कमांडो की कहानी
हिंदी सिनेमा के दिग्गज फाइट मास्टर टीनू वर्मा के बेटे केवल वर्मा के निर्देशन में बनी फिल्म ‘ओम: द बैटल विद इन’ का ट्रेलर बीते हफ्ते ही रिलीज हुआ है। फिल्म के ट्रेलर के मुताबिक ये कहानी एक पैरा कमांडो की दिख रही है जिसकी याददाश्त जा चुकी है। ट्रेलर की शुरुआत में जैकी श्रॉफ का किरदार किरदार पोखऱण, 1998 के टेस्ट और तमाम ऐसी बातों का जिक्र करते नजर आता है, जो इस किरदार क अपहरण का सबब बनता है। अपनी रूमानी छवि से बाहर निकलकर एक्शन हीरो बनने की कोशिश कर रहे अभिनेता आदित्य रॉय कपूर इस पूरी कहानी के मुख्य किरदार में दिखते हैं।


 
EXCLUSIVE: Zee Studio response to Aditya Roy Kapur starrer film Om The Battle Within showing the army before its release
ओम द बैटल विद इन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म का नाम बदलने की वजह
सोमवार सुबह से ही मुंबई फिल्म जगत में चर्चा रही कि फिल्म ‘ओम: द बैटल विद इन’ का नाम बदला जा रहा है। ये भी पता चला कि फिल्म का नाम अब फिल्म ‘ओम: द बैटल विद इन’ ना होकर ‘राष्ट्रकवच ओम’ या फिर सिर्फ ‘ओम’ रखा जा सकता है। फिल्म की रिलीज में अब सिर्फ दो हफ्ते ही बाकी हैं, ऐसे में निर्माताओं को ये नाम बदलने की जरूरत क्यों आन पड़ी? इसकी तहकीकात करने के दौरान ही पता चला कि फिल्म को लेकर भारतीय सेना सतर्क हो गई है। सूत्र बताते हैं कि फिल्म निर्माता कंपनी जी स्टूडियोज को इस बारे भारतीय सेना से एक पत्र भी मिल चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
EXCLUSIVE: Zee Studio response to Aditya Roy Kapur starrer film Om The Battle Within showing the army before its release
आदित्य रॉय कपूर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सेना ने जारी की एडवाइजरी
भारतीय सेना ने हाल ही में सभी फिल्म निर्माताओं से ये अनुरोध किया था कि सेना की पृष्ठभूमि पर बनी फिल्मों की पटकथाएं और उनकी पहली कॉपी उनके अवलोकन के लिए अवश्य प्रस्तुत की जाए। ऐसा उन चंद फिल्मों की रिलीज के बाद हुआ जिनकी कहानियां तो सच्ची बताई गईं लेकिन जिनमें तथ्यों की तरफ इनके निर्माताओं ने ध्यान नहीं दिया। सेना इन फिल्मों को सही नजरिये से दिखाने के लिए मदद को भी तैयार रही है। लेकिन, निर्देशक ओनीर की एक समलैंगिक फौजी की कहानी को बनाने की अनुमति देने से वह इन्कार भी कर चुकी है।

विज्ञापन
EXCLUSIVE: Zee Studio response to Aditya Roy Kapur starrer film Om The Battle Within showing the army before its release
ओम द बैटल विद इन - फोटो : social media
जी स्टूडियोज का जवाब
फिल्म ‘ओम: द बैटल विद इन’ को रिलीज से पहले सेना को दिखाए जाने की बात पर जी स्टूडियोज के अधिकारियों में मंथन जारी है। इसके सीओओ शारिक पटेल से जब ‘अमर उजाला’ ने संपर्क किया तो उनका कहना था कि ऐसी किसी बात की जरूरत ही नहीं है क्योंकि फिल्म पूरी तरह से एक काल्पनिक कहानी पर बनी है। फिल्म का नाम बदले जाने की चर्चाओं से भी उन्होंने इंकार नहीं किया। 1 जुलाई को रिलीज होने जा रही इस फिल्म में आदित्य रॉय कपूर, संजना सांघी, आशुतोष राणा, प्रकाश राज, प्राची शाह और जैकी श्रॉफ मुख्य भूमिकाओं में हैं.
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed