फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फ्लॉप फिल्मों की वजह से प्रियंका चोपड़ा की बहन के हाथ से निकले कई बड़े ब्रांड्स के विज्ञापन

Wed, 28 Aug 2019 12:26 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Wed, 28 Aug 2019 12:26 PM IST
विज्ञापन
Failure at the box office reducing actress Parineeti Chopra brand value
parineeti chopra

परिणीति चोपड़ा ने पिछले दिनों कई फिल्में की हैं लेकिन इन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास प्रदर्शन नहीं किया है। इसकी वजह से ब्रांड  की दुनिया में उनकी डिमांड कम हो गई है। परिणीति को अब नया ब्रांड मिलना बहुत कम हो गया है और ब्रांड एंडोर्समेंट के उनके पुराने करार भी धीरे धीरे चुकते जा रहे हैं। परिणीति की आखिरी रिलीज जबरिया जोड़ी तो बहुत बड़ी फ्लॉप साबित हुई। अब लगातार फ्लॉप हो रही फिल्मों का असर परिणीति के करियर पर पड़ सकता है।

Failure at the box office reducing actress Parineeti Chopra brand value
parineeti chopra - फोटो : instagram

TOI की एक रिपोर्ट की मानें तो परिणीति के हाथ से कई बड़े ब्रान्ड निकल चुके हैं। इसके पीछे दो बड़ी वजह हैं। पहली परिणीति की फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर कमाल न दिखा पाना और दूसरा हाल ही में आईं एक्ट्रेस से परिणीति को मिल रही कड़ी टक्कर। इस जगह को तेजी से भरती जा रही हैं, आज की यंग जनरेशन की सबसे फेवरेट अदाकारा आलिया भट्ट। खासतौर पर आलिया भटट् से ब्रान्ड वर्ल्ड में परिणीति को आलिया से कड़ी टक्कर मिल रही है।

Failure at the box office reducing actress Parineeti Chopra brand value
parineeti chopra

अब ऐसे में परिणीति को जरूरत है एक बड़ी हिट फिल्म की जो उनके गिरते करियर ग्राफ को एक बार फिर से ऊपर उठा सके। इस वक्त परिणीति के पास दो बड़ी फिल्में हैं। पहली गर्ल ऑन द ट्रेन और दूसरी साइना नेहवाल की बायोपिक। इन दोनों ही फिल्मों में परिणीति का रोल दमदार है। परिणीति के फैंस को अब इंतजार है एक बड़े हिट का।

ये भी पढ़ें: पाकिस्तानी एक्ट्रेस ने आलिया समेत पूरे बॉलीवुड पर उठाया सवाल, बोली-'हमें गाली देते हैं और...'

विज्ञापन
विज्ञापन
Failure at the box office reducing actress Parineeti Chopra brand value
Parineeti Chopra and Sidharth
इससे पहले फिल्म इंडस्ट्री में फीस को लेकर हो रहे भेदभाव पर परिणीति ने कहा था- एक्ट्रेस को कम फीस मिलती है। वहीं एक्टर को उसी फिल्म के लिए चार गुना ज्यादा पैसे दिए जाते हैं। परिणीति ने कहा था, 'मैंने अपनी फिल्म के हीरो के चेक देखे हैं। उन्हें हमसे चार गुना ज्यादा फीस मिलती है। मान लीजिए मुझे किसी फिल्म के 5 लाख रुपये मिल रहे हैं तो एक्टर को 1 करोड़ मिलते हैं।'
विज्ञापन
Failure at the box office reducing actress Parineeti Chopra brand value
parineeti chopra - फोटो : social media

वही दूसरी ओर परिणीति की फिल्म 'द गर्ल ऑन द ट्रेन' की रीमेक की शूटिंग की तैयारियां इन दिनों जोरों पर हैं। पाउला हॉकिन्स 2015 की बेस्टसेलर पर आधारित फिल्म द गर्ल ऑन द ट्रेन एक तलाकशुदा महिला की कहानी है जो एक लापता शख्स को लेकर चल रही खोजबीन में फंस जाती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed