फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

150 'रेप सीन' कर रंजीत बने थे 'विलेन', बलात्कारी के रोल में बेटे को देख मां ने कहा था- 'तूने ऐसा काम किया है...'

Thu, 12 Nov 2020 08:14 AM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Thu, 12 Nov 2020 08:14 AM IST
विज्ञापन
Famous Bollywood Villain Ranjeet Birthday Know Some Interesting Facts About Actor
Ranjeet - फोटो : twitter

बॉलीवुड के मशहूर विलेन रंजीत अपनी अदाकारी के लिए हमेशा ही वाहवाही बटोरते रहे हैं। रंजीत का नाम आज भी बॉलीवुड के सबसे खूंखार विलेन में शुमार होता है। रंजीत ने अपने फिल्मी करियर में 200 से भी ज्यादा फिल्मों में काम किया है। एक समय था जब उनकी पहचान बॉलीवुड में रेपिस्ट के नाम से हुआ करती थी। रंजीत के जन्मदिन पर बताते हैं आपको उनके जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें...

Famous Bollywood Villain Ranjeet Birthday Know Some Interesting Facts About Actor
Ranjeet

70 और 80 के दशक में रंजीत बॉलीवुड के फेमस विलेन्स में शुमार थे। आज भी उन्हें उनके उसी अंदाज के लिए पहचाना जाता है। रंजीत से जुड़े वैसे तो कई किस्से हैं लेकिन एक किस्सा ऐसा है जिसे सुनकर सभी लोग आश्चर्यचकित रह जाएंगे। रंजीत ने करीब 200 फिल्मों में काम किया है जिनमें से उन्होंने करीब 150 फिल्मों में रेप सीन किए हैं। लेकिन उन्होंने खुद ही उन फिल्मों को नहीं देखा।

Famous Bollywood Villain Ranjeet Birthday Know Some Interesting Facts About Actor
ranjeet

जी हां इस बारे में रंजीत ने ही खुद एक बार टेलीविजन शो के दौरान बताया था। दरअसल रंजीत एक बार अभिनेता शक्ति कपूर के साथ टेलीविजन शो 'एंटरटेनमेंट की रात' में शामिल हुए थे। इस दौरान उन्होंने खुद बताया था कि उन्होंने करीब 150 फिल्मों में रेप सीन किया है। लेकिन उन्होंने खुद अब तक महज 10 फिल्में ही देखी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Famous Bollywood Villain Ranjeet Birthday Know Some Interesting Facts About Actor
ranjeet wife

इसी दौरान रंजीत से जब उनके परिवार के रिएक्शन के बारे में पूछा गया तब उन्होंने कहा था- "जब घरवालों ने टीवी पर मुझे बलात्कारी का रोल करते देखा तो मुझे अंदर नहीं घुसने नहीं दिया। मां-बाप, रिश्तेदार सभी ने मुझसे रिश्ता रखना बंद कर दिया था। "मां ने कहा था- तूने ऐसा काम किया है, अब हम लोगों को क्या मुंह दिखाएंगे?।"
 

विज्ञापन
Famous Bollywood Villain Ranjeet Birthday Know Some Interesting Facts About Actor
bollywood flashback ranjeet

इस दौरान रंजीत ने अपनी सेहत का राज बताते हुए कहा, 'मैं कभी जिम नहीं गया। मेरे जमाने में आज जैसा जिम का क्रेज था भी नहीं। जीवन में न कभी नॉन वेज खाया और न कभी शराब पी।' गौरतलब है कि अभिनेता रंजीत ने अमर अकबर एंथोनी, धर्मात्मा, हाउसफुल 2, नमक हलाल, प्रेम प्रतिज्ञा, करण-अर्जुन, लावारिस, कैदी, कोयला, मुकद्दर का सिकंदर, शर्मीली, खोटे सिक्के, इंकलाब, तेजा जैसी फिल्मों में काम किया है।

पढ़ें: इस वजह से हुआ था हरमन बावेजा का प्रियंका चोपड़ा संग ब्रेकअप, दो साल तक चला था अफेयर

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed